Advertisement

'गोविंदा मेरे पति हैं, 50 अफेयर करें भी तो किसी को क्या?' लॉकअप में शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता

सुनीता ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि जो लोग उनके रिश्ते की सच्चाई नहीं जानते, उन्हें इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि बाहर के लोग उनकी स्थिति को समझे बिना राय न दें.

sunita ahuja shut down shilpa shinde
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST
  • शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
  • 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

टीवी रियलिटी शो 'लॉकअप' में इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली शिल्पा शिंदे आते ही विवादों में घिर गई हैं. घर में पहुंचते ही उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स के पुराने विवादों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. इसी दौरान उन्होंने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर भी कमेंट किया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

शिल्पा ने गोविंदा को लेकर उठाया सवाल
शो के दौरान शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा से कहा कि देशभर में गोविंदा के लाखों फैन हैं और कई लोग यह सोचते होंगे कि उन्होंने अपने पति के बारे में सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयान क्यों दिए. शिल्पा ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि लोग पूछते होंगे कि क्या यह फैसला उन्होंने खुद लिया था.

इस पर सुनीता ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि जो लोग उनके रिश्ते की सच्चाई नहीं जानते, उन्हें इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि बाहर के लोग उनकी स्थिति को समझे बिना राय न दें.

बाद में कैमरे पर निकाला गुस्सा
बहस के बाद सुनीता आहूजा को अभिनेता राम कपूर से बात करते हुए भी शिल्पा पर नाराजगी जाहिर करते देखा गया. उन्होंने कहा, 'वह मेरे पति हैं. उनके बारे में कोई दूसरा क्यों बोले? मैं उनकी पत्नी हूं. शिल्पा को यहां सिर्फ दूसरों की जिंदगी में दखल देने के लिए भेजा गया है. अगर वह ज्यादा बोलेंगी तो उन्हें जवाब भी मिलेगा.' सुनीता का गुस्सा यहीं नहीं रुका. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार के बारे में किसी को कमेंट करने का अधिकार नहीं है. सुनीता का कहना था कि उनके वैवाहिक जीवन पर फैसला करने का हक सिर्फ उन्हें है, किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं.

 

पहले भी शादी को लेकर कर चुकी हैं खुलासा
शो के चौथे एपिसोड में भी सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अब वह अपनी जिंदगी बच्चों के लिए जीती हैं. अगर शादी में कभी बेवफाई भी हुई हो, तो अब उस बारे में सोचकर कोई फायदा नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर वह पुरानी बातों को सोचती रहेंगी तो उनकी डायबिटीज और बढ़ जाएगी. इसलिए जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने देना बेहतर है.

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा. गोविंदा के फिल्मी करियर के दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर की अफवाहें भी सामने आती रहीं. इनमें अभिनेत्री नीलम के साथ उनके रिश्ते की चर्चा सबसे ज्यादा हुई थी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement