Advertisement

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में फिर नया ट्विस्ट, सुनीता बोलीं- 'मैंने तलाक केस वापस लिया, ये लोग शादी की तैयारी में थे'

यह पूरी बातचीत मुंबई में उस समय हुई, जब राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही थीं. राखी ने सुनीता को फोन किया और उन्हें स्पीकर पर ले लिया. बातचीत के दौरान सुनीता ने सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं का भी जिक्र किया.

Govinda
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चा में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. कुछ दिन पहले सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ 2024 में दायर किया गया तलाक का केस वापस ले लिया था. अब एक फोन कॉल के दौरान उन्होंने रानी स्वर्णकार को लेकर नया दावा किया है. सुनीता ने राखी सावंत से बातचीत में कहा कि उन्होंने तलाक का केस वापस लिया, क्योंकि गोविंदा और रानी शादी करने की तैयारी में थे.

राखी ने पैपराजी के सामने सुनीता को किया फोन
यह पूरी बातचीत मुंबई में उस समय हुई, जब राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही थीं. राखी ने सुनीता को फोन किया और उन्हें स्पीकर पर ले लिया. बातचीत के दौरान सुनीता ने सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं का भी जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने गोविंदा और रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी. सुनीता ने रानी को चिकन टिक्का कहकर संबोधित किया.

राखी बोलीं- 200 करोड़ की प्रॉपर्टी पर ध्यान दो
बातचीत के दौरान राखी सावंत ने सुनीता को सलाह दी कि वह बाकी चीजों को छोड़कर गोविंदा की 200 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी पर ध्यान दें. राखी ने कहा कि अगर कोई दूसरी महिला जिंदगी में आ गई तो वह सब कुछ ले सकती है, इसलिए सुनीता को अपनी प्रॉपर्टी सेफ कर लेनी चाहिए.

 

 

राखी की इस बात पर सुनीता ने कहा कि उन्होंने पिछले दिन ही तलाक का केस वापस लिया था और ये लोग शादी करने की तैयारी में थे. राखी ने सुनीता के इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि केस वापस लेना सही फैसला था.

एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे गोविंदा और रानी
गोविंदा और रानी स्वर्णकार को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी दौरान सुनीता ने भी सार्वजनिक तौर पर गोविंदा और रानी के रिश्ते पर टिप्पणी की थी. उन्होंने गोविंदा को रानी का शुगर डैडी तक कह दिया था. इसके बाद मामला और चर्चा में आ गया.

गोविंदा ने भी सुनीता को दी नसीहत
इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा ने भी एक वीडियो के जरिए अपनी बात रखी थी. उन्होंने सुनीता से अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करने को कहा था. गोविंदा ने कहा कि सुनीता को मां-बहन से जुड़ी गालियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि युवा लोग सुनीता को देखते हैं और उनसे सीखते हैं, इसलिए उन्हें अपने व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए. गोविंदा ने सुनीता से कहा कि इस तरह की भाषा से मां और बहन जैसे रिश्तों के नाम को छोटा किया जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement