श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंढे से मांगी मदद. (Photo: Screengrab)
श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंढे से मांगी मदद. (Photo: Screengrab)
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर में ऐसा ‘सरप्राइज’ पहुंचा, जिसे देखकर वह परेशान हो गईं. श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart से रेड बुल ऑर्डर किया था. ऑर्डर के साथ घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया. कॉकरोच को घर में घूमते देखकर श्वेता ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग किया और फूड सेफ्टी पर ध्यान देने की अपील की.
Red Bull के साथ घर पहुंचा कॉकरोच
श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पूरा मामला बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने Instamart से Red Bull मंगवाया था, लेकिन सामान खोलने के बाद उन्हें कॉकरोच नजर आया. वीडियो में एक छोटा कॉकरोच फर्नीचर पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. श्वेता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि Red Bull के साथ उन्हें कॉकरोच भी मिला है. इसके बाद उन्होंने दिखाया कि कॉकरोच घर के अंदर इधर-उधर भाग रहा है. उनके साथ मौजूद लोग उसे हटाने की कोशिश करते भी नजर आए. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब यह कॉकरोच पूरे घर में घूम रहा है और इसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है.
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को किया टैग
मामले को लेकर श्वेता ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को सीधे टैग किया. उन्होंने पहले कैमरे पर पूछा कि क्या उन्हें मुंडे को टैग करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने कहा, 'मुंडे जी, अब हमें Instamart से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं. आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए.' हालांकि, वीडियो के जरिए उन्होंने ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी में साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर उठाया.
Shweta tiwari posted an Instagram story explaining what to do when u see a cockroach 🪳
— Chota Don (@choga_don) August 19, 2026
She is in full mood to stay relevant these days 👀 pic.twitter.com/ZsAYPzYzjx
इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं तुकाराम मुंडे
महाराष्ट्र FDA की हालिया कार्रवाई के बाद तुकाराम मुंडे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. फूड आउटलेट और क्विक-कॉमर्स से जुड़े ठिकानों की जांच के दौरान सामने आई गड़बड़ियों पर FDA ने कार्रवाई की है. हाल ही में जांच के दौरान कई आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी खामियां सामने आई थीं. FDA ने करीब 25 लाख रुपए के प्रतिबंधित सामान और दूध-दुग्ध उत्पाद जब्त किए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच होटल और रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित किए गए. सख्त कार्रवाई के चलते सोशल मीडिया पर कुछ लोग तुकाराम मुंडे को असली सिंघम भी कह रहे हैं.
सिंघम अगेन में भी नजर आई थीं श्वेता
श्वेता तिवारी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2024 में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में काम किया था. इसी साल वह रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में भी नजर आई थीं. 2025 में उन्होंने Do You Wanna Partner में काम किया. इस समय वह Prime Video के रियलिटी शो The Traitors India Season 2 का हिस्सा हैं. शो में वह Innocent के तौर पर शामिल हुई हैं.
ये भी पढ़ें