Advertisement

ब्लैक ड्रेस में सेक्सी दिखी सबा आजाद तो सुजैन खान ने कह दिया कुछ ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब सुजैन खान और सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर एकदूसरे को कुछ कहा है. सबा आजाद ऋतिक की फैमिली और एक्स वाइफ सुजैन खान के भी बेहद करीब हैं. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुकी हैं.

saba azad
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद को लेकर आज कल खूब खबरें आ रही हैं. इसी बीच सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें सबा शीशे के सामने खड़े होकर पोज़ दे रही हैं. इस वीडियो में सबा ने ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है. लेकिन फैंस का ध्यान सबा की ड्रेस से ज्यादा सुजैन के कमेंट पर जा रहा है.

सुजैन खान ने कमेंट करके लिखा, "वाह साबू," फायर इमोटिकॉन्स के साथ. बता दें कि करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.

यह पहली बार नहीं है जब सुजैन खान और सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर एकदूसरे को कुछ कहा है. कुछ हफ्ते पहले ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्क्रीन टेस्ट का एक वीडियो शेयर किया था. सबा के पोस्ट शेयर करते ही सुज़ैन ने कमेंट किया कि, "सो रैड! ढेर सारा प्यार"

बता दें ऋतिक और सबा ने हाल ही में करण जौहर के 50वें जन्मदिन के मौके पर ब्लैक कलर की ट्विनिंग की. ऋतिक ने सबा को बाकी स्टार्स से मिलवाया भी था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement