Advertisement

Top 5 Child Actors: ये पांच कलाकार जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर शुरू किया करियर, आज हैं टॉप के स्टार

किसी को सफलता एक उम्र होने के बाद मिलती है, तो कोई बहुत कम उम्र में सक्सेस का स्वाद चखता है. आज हम आपको उन चाइल्ड एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया और वह आज एक बड़े स्टार हैं.

चाइल्ड एक्टर अब हैं बड़े कलाकार
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

टीवी हो या फिल्में, हर जगह पहचान सिर्फ मेहनत और टैलेंट से मिलती है. इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने बहुत छोटी उम्र में कैमरे के सामने कदम रखा था और आज बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि दर्शक उन्हें आज की बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से तो पहचानते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में, जिन्होंने बचपन की मासूम एक्टिंग को आज स्टारडम में बदल दिया.

1. हंसिका मोटवानी
हंसिका उन चाइल्ड एक्टर्स में से हैं जिन्हें दर्शकों ने 'शाका लाका बूम बूम' और 'देश में निकला होगा चांद' जैसे शोज से बहुत पसंद किया था. छोटी उम्र में उनकी क्यूटनेस और एक्टिंग सबके दिल में बस गई. आज हंसिका साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में काम कर रही हैं और अपनी फिटनेस व ग्लैमरस लुक्स के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं.

2. अवनीत कौर
आज अवनीत सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर यंग फेस में से एक हैं, लेकिन उनकी शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में हुई थी. 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' और 'अलादीन नाम तो सुना होगा' जैसे शोज ने उन्हें काफी फेम दिलाया. अब वह एक्टिंग के साथ-साथ फैशन, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं.

3. सिद्धार्थ निगम
सिद्धार्थ ने बेहद कम उम्र में साबित कर दिया था कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता. 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' और 'अलादीन नाम तो सुना होगा' जैसे शोज से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने आमिर खान की धूम 3 में भी काम किया. आज सिद्धार्थ बॉलीवुड और फिटनेस दोनों के लिए मशहूर हैं.

4. जन्नत जुबैर रहमानी
जन्नत सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड में रहने वाली स्टार हैं, लेकिन उनकी असली पहचान उनके टीवी शोज से बनी. 'फुलवा' और 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके अलावा, वह खतरों के खिलाड़ी जैसी रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं. आज जन्नत इंडस्ट्री की यंग और सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

5. अनुष्का सेन
अनुष्का सेन भी उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने बचपन से ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. 'बालवीर' जैसे शोज से हर घर में पहचानी जाने वाली अनुष्का आज सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ओटीटी, म्यूजिक वीडियो और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स तक अपना दायरा बढ़ा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement