Yash की ‘Toxic’ तीन महीने टली, जानिए क्यों बदली रिलीज डेट और कब मचेगा सिनेमाघरों में धमाल!

फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे जून में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज टालने के पीछे मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव बताया जा रहा है, जो अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त कार्रवाई के बाद और बढ़ गया है.

Toxic
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

Toxic Release Date: कन्नड़ सुपरस्टार Yash की चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा. उनकी फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे जून में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज टालने के पीछे मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव बताया जा रहा है, जो अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त कार्रवाई के बाद और बढ़ गया है.

मेकर्स ने जारी किया आधिकारिक बयान
4 मार्च को फिल्म के मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर नई रिलीज डेट की घोषणा की. बयान में कहा गया कि ‘Toxic’ को वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शूट की गई है ताकि देश और विदेश के दर्शकों तक पहुंच सके.

मेकर्स ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर मिडिल ईस्ट की अनिश्चित स्थिति, फिल्म की ग्लोबल रिलीज रणनीति को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में पार्टनर्स और दर्शकों के हित को देखते हुए रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

अब 4 जून 2026 को होगी रिलीज
बयान के अंत में नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया गया कि Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups अब 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है. फिल्म में यश के साथ Nayanthara, Kiara Advani, Huma Qureshi, Rukmini Vasanth और Tara Sutaria अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म है, जिसका लुक रिवील और टीज़र पहले ही काफी चर्चा में रह चुका है.

‘Dhurandhar 2’ को मिल सकता है फायदा?
‘Toxic’ के पोस्टपोन होने से Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 को फायदा मिल सकता है. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है और पहले यश की फिल्म से इसकी सीधी टक्कर थी. अब माना जा रहा है कि Aditya Dhar द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर सोलो रिलीज का लाभ उठा सकती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED