Selena Gomez, Secret Friends only feature
Selena Gomez, Secret Friends only feature
फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि सेलेना की इंस्टाग्राम स्टोरी के चारों ओर दिखने वाला घेरा अचानक गुलाबी या हरे रंग की जगह पीला हो गया है. आम तौर पर हरा रंग 'क्लोज फ्रेंड्स' लिस्ट के लिए होता है, लेकिन यह नया पीला रिंग देखकर लोगों को लगा कि शायद उन्हें किसी खास लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. कुछ को तो यह भी लगा कि सेलेना और उनके पति, म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको ने खुद अपने लाखों फॉलोअर्स में से चुनकर उन्हें इस खास ग्रुप में जगह दी है.
आखिर मामला क्या है?
सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं कि क्या इंस्टाग्राम में कोई गड़बड़ी हो गई? क्या गलती से सबको किसी सीक्रेट लिस्ट में डाल दिया गया? लेकिन असल वजह कुछ और ही निकली.
दरअसल, यह इंस्टाग्राम का एक नया फीचर है, जिसे प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इस 'Secret Friends only' नाम के फीचर का मकसद किसी को पर्सनल एक्सेस देना नहीं, बल्कि एक नए प्रोजेक्ट के लिए लोगों का ध्यान खींचना है.
नए पॉडकास्ट का प्रमोशन
बेनी ब्लैंको ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त लिल डिकी (डेव बर्ड) और उनकी पत्नी क्रिस्टिन बातालुको के साथ एक नया पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम है 'फ्रेंड्स कीप सीक्रेट्स'. यह शो लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर में शूट किया गया है, जहां कई छिपे हुए कैमरे लगाए गए हैं. शो को पॉडकास्ट, लाइव स्ट्रीम और सिटकॉम का मिला-जुला रूप बताया जा रहा है, जो थोड़ा बेफिक्र, थोड़ा अजीब और पूरी तरह अनफिल्टर्ड है.
शुरुआती एपिसोड्स में कुछ ऐसे पल भी सामने आए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों को शो की बातें पसंद नहीं आईं और उन्होंने शौ की आलोचना भी की थी.
सेलेना का जवाब
इसी बीच सेलेना ने अपनी 'Secret Friends only' स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया. उसमें उन्होंने फैंस का स्वागत करते हुए पॉडकास्ट का लिंक दिया और लोगों से उसे देखने की अपील की. साथ ही उन्होंने अपने पति के लिए प्यार भरा मैसेज भी शेयर किया, जिससे ये साफ हो गया कि वह इस प्रोजेक्ट के साथ पूरी तरह से खड़ी हैं.
ये भी पढ़ें