scorecardresearch

Holi song special: इन 5 Songs के बिना अधूरी है होली! बजते ही आज भी झूम उठता है पूरा मोहल्ला, देखें सदाबहार गानों की लिस्ट

इस साल 2026 में होली ग्रहण के कारण 3 मार्च की जगह 4 मार्च को मनाई जा रही है. भले ही होली 3 को मनाई जाए या 4 को, लेकिन लोगों में इसका उत्साह वैसा ही रहता है. आज हम आपको होली के ऐसे ही गाने बता रहे हैं, जिन्हें केवल सुनते ही आप झूम उठेंगे.

Holi special song Holi special song

होली का त्योहार न केवल पकवान और ठंडाई तक सीमित है, बल्कि होली के गानों के बिना भी यह त्योहार अधूरा लगता है. आइए जानते हैं उन गानों के बारे में, जो हम सबकी बचपन की यादों का हिस्सा हैं और जिन्हें होली के खास मौके पर सुनकर आज भी हम झूम उठते हैं.

बॉलीवुड में हर त्योहार के लिए अलग-अलग गाने बनाए गए हैं. उनमें से एक है होली के गाने. यह गानें सदाबहार गीतों में से हैं, जो आज भी होली पर बजाया जाता है. जैसे ही यह गाना बजता है, लोग अपने आप झूम उठते हैं. 


होली खेले रघुवीरा अवध में
फिल्म बागबान का यह गाना 2003 में आया था, लेकिन आज भी बज जाए तो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. इस गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी हैं, जिन्होंने इसे बखूबी पेश किया है.

जोगी जी धीरे-धीरे, जोगी जी वाह जोगी जी
1982 में आई फिल्म नदियां के पार का यह गाना आज भी सदाबहार है. इसके गीतकार रविंद्र जैन हैं. इस गाने को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन जैसे ही यह बजता है, लोग झूम उठते हैं.

होली में दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं
लता मंगेशकर और किशोर कुमार द्वारा गाया गया फिल्म शोले का यह गाना आज भी जब बजता है, तो लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन और हेमा मालिनी हैं, जिन्होंने इस गाने पर शानदार अभिनय किया है.

रंग बरसे भीगे चुनरवाली
फिल्म सिलसिला का यह गाना सदाबहार गीतों में से एक है. यह गाना 1981 में आया था और चार दशकों बाद भी लोगों की पसंद बना हुआ है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार हैं. यह फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित है. खासकर यह गाना फिल्म की कहानी पर बखूबी फिट बैठता है.

आज न छोड़ेंगे बस हमजोली
फिल्म कटी पतंग का यह गाना भी होली के खास गीतों में गिना जाता है. राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गया यह गीत आज भी होली की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल किया जाता है. जैसे ही यह गाना बजता है, माहौल रंगीन हो उठता है.

 
ये भी पढ़ें