Advertisement

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से की सगाई, जल्द शादी का प्लान

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने ब्रेक को एन्जॉय कर रही हैं. कुछ महीने पहले, ईटाइम्स के हवाले से खबर मिली थी कि अभिनेत्री को कोई खास मिल गया है और वह जल्द ही घर बसा सकती हैं. और अब खबर है कि करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है. करिश्मा तन्ना एक रियल-एस्टेट व्यवसायी वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं.

करिश्मा तन्ना (साभार: इंस्टाग्राम)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 12 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST
  • रियल एस्टेट व्यवसायी हैं करिश्मा के बॉयफ्रेंड
  • खतरों के खिलाड़ी 10 जीत चुकी हैं करिश्मा

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने ब्रेक को एन्जॉय कर रही हैं. कुछ महीने पहले, ईटाइम्स के हवाले से खबर मिली थी कि अभिनेत्री को कोई खास मिल गया है और वह जल्द ही घर बसा सकती हैं. और अब खबर है कि करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है.

करिश्मा तन्ना एक रियल-एस्टेट व्यवसायी वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं. वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करिश्मा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. वहीं अभिनेत्री ने केक की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर 'बधाई' लिखा है.

करीबी सूत्रों से मिली खबर:

करिश्मा और वरुण के करीबी सूत्रों ने बताया कि सगाई सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई. करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच रिश्ता बढ़ने लगा.  

करिश्मा और वरुण पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह कपल अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस रहा है. एक्ट्रेस ने इस साल अगस्त में अपने बॉयफ्रेंड वरुण के लिए बर्थडे पार्टी रखी थी. बर्थडे पार्टी में उनके सभी करीबी दोस्तों को इनवाइट किया गया था. 

करिश्मा आखिरी बार फिल्म सूरज पे मंगल भारी में नजर आई थीं. उन्होंने फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर 'बसंती' किया था जिसे सभी ने सराहा था. वह खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता भी रही हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement