Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं. उन्होंने शो में अपने तलाक से लेकर बायसेक्शुअलिटी के बारे में भी खुलकर बात की. यह मुद्दा तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब एक अन्य कंटेस्टेंट द्वारा उनकी निजी बात सार्वजनिक किए जाने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. इस पूरे विवाद के बाद आकांक्षा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
इसी बीच अब पुष्टि हो गई है कि गौरव खन्ना शो में स्पेशल विजिटर के तौर पर पहुंचेंगे. वह Lock Upp 2 के अंदर जाकर आकांक्षा से मुलाकात करेंगे. शो में उनकी मौजूदगी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि हाल के एपिसोड्स में आकांक्षा ने अपने रिश्ते और निजी जीवन को लेकर कई बातें साझा की थी.
तलाक की खबरों के बीच भी दिया साथ
शो के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने दावा किया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं, दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है और दोनों सालभर से अलग रह रहे हैं. हालांकि, इन दावों के बीच गौरव ने सार्वजनिक रूप से आकांक्षा के लिए अपना समर्थन जताया था और उन्हें अपनी पत्नी ही कहा. इसी वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर दर्शकों के बीच लगातार सवाल बने हुए हैं.
शो में भावुक हो सकते हैं दोनों
गौरव खन्ना की एंट्री को Lock Upp 2 के सबसे भावुक पलों में से एक माना जा रहा है. दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि दोनों आमने-सामने आने पर क्या बातचीत करते हैं और क्या उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर कोई नया खुलासा होता है. फिलहाल शो का यह एपिसोड प्रसारित होने से पहले ही चर्चा का केंद्र बन गया है.
ये भी पढ़ें