Advertisement

Pathaan: यूजर ने शाहरुख खान को दी रिटायरमेंट लेने की सलाह, SRK ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद

शाहरुख खान ने बुधवार को #AskSRK सेशन रखा. इस दौरान किंग खान ने अपने चहेते फैंस के दिलचस्प सवालों का मजेदार तरीके से जवाब दिया है.

Shah Rukh Khan Pathaan look
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST
  • शाहरुख खान ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
  • शाह रुख खान जल्द फिल्म पठान में नजर आने वाले है.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं. इसी बीच शाहरुख खान ने बुधवार को  #AskSRK सेशन रखा. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से कई सारी बातें कीं. इस बीच एक ट्विटर यूजर ने SRK की आने वाली फिल्म पठान को फ्लॉप बताते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की. लेकिन शाहरुख ने भी ऐसा जवाब दिया कि यूजर की बोलती ही बंद हो गई. शाहरुख खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्या लिखा था यूजर ने
राउडी नाम के एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से सवाल किया- पठान पहले ही डिजास्टर साबित हो चुकी है...रिटायरमेंट ले लो. इस ट्वीट के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा- बेटा बड़ों से ऐसी बात नहीं करते....शाहरुख खान का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से उनकी कमाई के बारे में पूछा, इसपर SRK ने कहा- प्यार बेशुमार कमाता हूं हर दिन.

 

नाम के आगे खान क्यों?

एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि वे अपने नाम में खान क्यों लगाते हैं, जबकि उनका फैमिली बैकग्राउंड तो कश्मीरी है? इस पर SRK ने लिखा है, 'पूरी दुनिया मेरा परिवार है. किसी के नाम से नाम नहीं होता. काम से नाम होता है. छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज. '

 

25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

'पठान' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है. 'पठान' का बजट 250 करोड़ रुपये है. फिल्म पठान को इंडिया के अलावा स्पेन, यूएई , तुर्की, रूस, साइबेरिया, इटली, फ्रांस  और अफगानिस्तान में शूट किया गया है. इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में हैं. पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर पहले कंट्रोवर्सी भी हो चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement