Advertisement

Udaipur Wedding: जेनिफर लोपेज से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बेटे तक... उदयपुर की अरबपति शादी में दिग्गजों का लगा जमावड़ा

राजस्थान के उदयपुर में अमेरिकी कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी भव्य तरीके से हुई. इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शामिल हुए. इस शादी समारोह में देश-विदेश से कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. इसमें मशहूर अमेरिकी सिंगर जेनिफर लोपेज से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की.

Udaipur Wedding (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

अमेरिकी अरबपति कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वामसी गड़ीराजू का हाथ थाम लिया. उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी की गईं. शादी संपन्न होने के बाद उदयपुर के सिटी पैलेस के जनाना महल में रिसेप्शन शुरू हुआ और इस रिसेप्शन पार्टी स्टेज पर जलवा बिखेरा. अमेरिकी सुपर स्टार जेनिफर लोपेज ने. अपने सुपर हिट गानों की स्टेज परफॉरमेंस से जेनिफर ने लोगों का दिल जीत लिया. जेनिफर ने दूल्हे दुल्हन को अपने अंदाज में बधाइयां भी दीं.

अरबपति शादी में जूनियर ट्रंप- 

उदयपुर में इस शादी की रस्में तीन दिनों से जारी थीं. पहले दिन से ही ये शादी सुर्खियों में आ गई, जब झीलों के इस शहर में दुनिया भर से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ. इस शादी में शरीक होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उदयपुर पहुंचे. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर शादी के हर कार्यक्रम में बड़े शौक से शामिल हुए.

बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल-

बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे इस शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे तो पूरे शहर में गहमागहमी बढ़ गई. नोरा फतेही, वरुण धवन, शाहिद कपूर, कृति सेनन, जाह्नवी कपूर जैकलिन फर्नांडिस और साउथ के सुपर स्टार रामचरण समेत बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शादी के समारोह की रौनक बढ़ा दी.

रणवीर सिंह के साथ झूमे जूनियर ट्रंप-

शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्में हुईं जहां सभी मेहमान पीले कपड़ों में नज़र आए. हल्दी की रस्म के बाद रात में बॉलीवुड के सितारों की स्टेज परफॉरमेंस हुई. करण जौहर और सोफी चौधरी ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया. इस कार्यक्रम में दूल्हा दुल्हन ने भी वेस्टर्न म्यूजिक पर डांस किया. इस प्रोग्राम में रणबीर सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड को भी इस ग्रैंड वेडिंग में डांस करने के लिए राजी कर लिया. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड सॉन्ग 'व्हॉट झुमका' सॉन्ग पर रणवीर सिंह के साथ जमकर झूमे.

शाही वेडिंग की मेहंदी नाइट में माधुरी दीक्षित ने अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से पूरे माहौल में अलग ही रंग भर दिया. माधुरी की धमाकेदार एंट्री होते ही तालियां गूंज उठीं. माधुरी ने कई मशहूर फिल्मी गीतों पर अपनी कला का हुनर दिखाया. 

नोरा फतेही का जबरदस्त डांस-

इस शादी समारोह में मेंहदी और संगीत नाइट रही नोरा फतेही के नाम. मानक चौक पर हुए इस कार्यक्रम में नोरा ने अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से मेहमानों का दिल जीत लिया. मेहमानों के बीच पहुंचकर नोरा ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. रविवार के दिन पिछोला लेक में शादी की रस्मों के लिए करीब 100 फीट में शादी का मंडप बनाया गया. इस मंडप की थीम भी दूल्हा दुल्हन की ड्रेस से मैच करते हुए रखी गई थी. इस सजावट के लिए विदेशों से फूल मंगाए गए थे.

लाल जोड़े में मंडप में पहुंचीं दुल्हन-

शादी की रस्मों के लिए दुल्हन नेत्रा लाल रंग के जोड़े में मंडप में पहुंचीं. जग मंदिर में बने मंडप में दुल्हन की एँट्री हुई तो मेहमानों ने इस सुनहरे पल को कैमरे में कैद कर लिया. सभी मेहमान भी पारंपरिक वेशभूषा में मेवाड़ी पगड़ी पहनकर इस शादी में शामिल हुए. यहां वामसी और नेतरा ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की. 

इस शादी समारोह में तीन दिनों तक झीलों का शहर दुनिया भर के सितारों से जगमगाता रहा. इस रॉयल वेडिंग ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी. इस शाही शादी को इस साल की सबसे महंगी शादी कहा जाने लगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement