'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू का छोटा-सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अपने बच्चे की परवरिश के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो वह ऐसा कर लेंगी. इस बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और आज भी उन्हें इसी बात को लेकर निशाना बनाया जाता है.
ट्रोलिंग से परेशान होकर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में Vk Mastikhor के पॉडकास्ट में चंद्रिका दीक्षित ने इस विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लोग आज भी उन्हें वही पुराना वीडियो भेजते हैं और आपत्तिजनक मैसेज करते हैं. उनके मुताबिक, कई लोग उन्हें मैसेज कर पूछते हैं, "तू सोने को राजी है, बता कितना लेगी?" चंद्रिका ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि उनकी बात को गलत तरीके से न लिया जाए.
'मैंने वह बात एक मां के दर्द में कही थी'
चंद्रिका ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और उन्होंने वह बात सिर्फ एक मां के जज्बात में कही थी. उनका कहना है कि जिस पॉडकास्ट का छोटा हिस्सा वायरल हुआ, वह करीब साढ़े तीन घंटे लंबा था. जिन्होंने पूरा इंटरव्यू देखा, उन्होंने उनकी भावनाओं को समझा और कई लोगों ने उन्हें मैसेज कर कहा कि उनकी बातें सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं. चंद्रिका ने दोहराया कि उन्होंने कभी कोई गलत काम नहीं किया और न ही ऐसा कुछ करने की बात कही थी.
पोर्न साइट पर फोटो देखकर टूट गई थीं
बातचीत के दौरान चंद्रिका ने एक और दर्दनाक अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक पोर्न वेबसाइट पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था. यह देखकर उन्हें इतना धक्का लगा कि वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई थीं. उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने तक के ख्याल आने लगे थे.
क्या था वह विवादित बयान?
दरअसल, कुछ महीने पहले Shallu Nisha Podcast में बातचीत के दौरान चंद्रिका भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात की शर्म नहीं है कि वह अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. उन्होंने कहा था, "अगर मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा, तो मैं वो भी कर लूंगी, लेकिन अपने बच्चे की परवरिश जरूर करूंगी." इसी बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और इसके बाद उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
हाल ही में निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
चंद्रिका दीक्षित बीते दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. पति गौरव गेरा के साथ अनबन की खबरों ने काफी चर्चा बटोरी थी. हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई. चंद्रिका सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से पहचान बना चुकी हैं. दिल्ली में सड़क किनारे वड़ा पाव बेचने से पहचान बनाने वाली चंद्रिका 'बिग बॉस ओटीटी 3' में भी नजर आ चुकी हैं.
ये भी पढ़ें