Advertisement

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. सीने में तेज दर्द के बाद उनको मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनको मृत घोषित किया. बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है. नाना पाटेकर 75 साल के थे.

Nana Patekar (Photo/PTI File)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. उनका निधन गोवा में हुआ है. उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. नाना पाटेकर को सुबह 5.20 बजे गोवा के मणिपाल अस्पताल की मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया. उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बेटे ने की निधन की पुष्टि-

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है. मल्हार ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं है. वो गोवा पहुंचकर पूरी जानकारी लेंगे. 

सीने में हुआ था दर्द-
नाना पाटेकर के सीने में दर्द की शिकायत थी. जिसके बाद मेडिकल टीम उनके फ्लैट पर भेजा गया. जब टीम पहुंची तो नाना पाटेकर बेहोश थे. मेडिकल टीम ने उनको कार्डियक मसाज दी और अस्पताल ले गई. लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट में उनको मृत घोषित कर दिया.

दमदार था फिल्मी करियर-
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर लगातार फिल्मों में काम कर रहे थे. उनकी पिछली मूवी ओ रोमियो थी. उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म गमन से की थी. उन्होंने अंकुश, प्रतिघात, सलाम बॉम्बे, क्रांतिवीर, तिरंगा, परिंदा, खामोशी, वेलकम, राजनीति, अपहरण जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की. नाना पाटेकर को साल 1992 में फिल्म अंगार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था. जबकि क्रांतिवीर के लिए उनको नेशनल अवॉर्ड के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement