Advertisement

90 साल के सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, सलमान खान समेत परिवार पहुंचा अस्पताल

सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है.

सलीम खान की तबीयत बिगड़ी
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST
  • दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान ICU में भर्ती
  • सेहत पर मेडिकल अपडेट का इंतजार
  • लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. फिलहाल उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्य वहां पहुंचने लगे. सुपरस्टार सलमान खान, बेटी अलवीरा, दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा अस्पताल में नजर आए.

जावेद अख्तर के साथ बनाई सुपरहिट जोड़ी
सलीम खान 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम रहे. उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई यादगार फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी. 'सलीम-जावेद' की जोड़ी ने बॉलीवुड को नई दिशा दी.

उनकी लिखी फिल्मों में शोले, दीवार, डॉन, जंजीर, सीता और गीता, यादों की बारात और मिस्टर इंडिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा के 'एंग्री यंग मैन' दौर को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई.

अभिनेता बनने का सपना, लेकिन किस्मत ने बनाया लेखक
इंदौर के एक संपन्न परिवार में जन्मे सलीम खान युवा अवस्था में अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे. करीब एक दशक तक छोटे-मोटे रोल करने के बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया. उन्होंने मशहूर फिल्मकार अबरार अल्वी के सहायक के रूप में काम किया और बाद में जावेद अख्तर के साथ जोड़ी बनाई.

आगे की जानकारी का इंतजार
फिलहाल सलीम खान की सेहत को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है. फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement