ईशान किशन और अदिति हुंडिया
ईशान किशन और अदिति हुंडिया
बिहार के लाल और पाकिस्तान के खिलाफ छक्के बरसाने वाले क्रिकेटर ईशान किशन का नाम जयरपुर की मॉडल और इंफ्लुएंसर अदिति हुंडिया के साथ जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस खबर के साथ ईशान किशन के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनकी शादी का इंतजार बेसबरी से कर रहे हैं.
कौन हैं अदिति हुंडिया
अदिति एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो जयपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई St. Xavier College से की है. उनका जन्म 15 January 1997 में हुआ था. अदिति साल 2017 में Miss India फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और 2018 में वह 'मिस दिवा सुपरनेशन' रह चुकी हैं. अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2.83 लाख फॉलोवर्स हैं.
कब से उड़ी शादी की अफवाह
अदिति को अकसर ईशान किशन के मैच में देखा गया है. 2022 में हुए IPL में भी वह नजर आई थी, जिसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की अफवाह तेज हो गई. हालांकि अभी तक दोनों के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.
क्या कहा ईशान के दादा जी ने
ANI से बात-चित के दौरान, जब ईशान किशन के दादा जी से पूछा गया कि अदिति जी कौन हैं? तब उनके दादा ने कहा 'अदिति उनके पोते ईशान की गर्लफ्रेंड है, और वह जयपुर में रहती हैं'. इस इंटरव्यू में उन्होंने दोनों के रिलेशनसिप की पुष्टी भी की. उन्होंने ये भी कहा कि ईशान जिससे भी शादी करेंगे, वह उन्हें स्वीकार कर लेंगे. वह चाहते हैं कि उनके बच्चे खुश रहें.
हालांकि अभी शादी की डेट कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन फैंस और सोर्स इस बात की अटकल लगा रहे हैं कि दोनों इस साल 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
फिलहाल ईशान किशन T-20 में धुआं-धार प्रदर्शन कर रहे हैं. INDIA VS. PAKISTAN मैच में भी ईशान किशन का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी पारी की शुरुआत ही दमदार रही, उन्होंने तेज गेंदबाज Shaheen Shah Afridi की गेंद पर फुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उनकी बल्लेबाजी से भारत को मजबूत रन गति मिली, जिससे मैच को नया मकाम मिल गया.
ये भी देखें