scorecardresearch

टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर... श्रीलंका की 8 विकेट से धमाकेदार जीत, सुपर-8 में एंट्री

Sri Lanka Beat Australia: पाथुम निसंका की तूफानी शतक से श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से एलिमिनेट होने की कगार पर पहुंच गई है.

Australia vs Sri Lanka Australia vs Sri Lanka

ICC Men's T20 World Cup में श्रीलंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका की जीत के हीरो रहे पथुम निसांका, जिन्होंने तूफानी शतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. 182 रनों के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ 18 ओवर में हासिल कर लिया और ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी.

पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत
यह मुकाबला Pallekele International Cricket Stadium में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 181 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद शानदार रही. कप्तान Mitchell Marsh और Travis Head ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों पर 104 रन जोड़े. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में अर्धशतक जमाया। मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रन बनाए, जबकि हेड ने 29 गेंदों में 56 रन ठोके.

श्रीलंकाई गेंदबाजों की जबरदस्त वापसी
हालांकि, मजबूत शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी अचानक लड़खड़ा गई. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए आखिरी 78 रन के भीतर 10 विकेट झटक लिए. Josh Inglis ने 27 और Glenn Maxwell ने 22 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. श्रीलंका की ओर से दुशान हेमंता ने 3 विकेट लिए, जबकि दुश्मंथा चमीरा को 2 सफलता मिली. महेश तीक्षणा, दुनिथ वेलालेज और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट हासिल किया.

निसांका-मेंडिस की साझेदारी ने बदला मैच
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत थोड़ी धीमी रही. दूसरे ही ओवर में कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पथुम निसांका और Kusal Mendis ने पारी संभाली. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 97 रनों की अहम साझेदारी हुई. मेंडिस ने 38 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

निसांका का तूफानी शतक, 18 ओवर में जीत
इसके बाद पवन रत्नायके ने निसांका का बखूबी साथ निभाया. निसांका ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं रत्नायके ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर जीत पर मुहर लगा दी. श्रीलंका ने यह लक्ष्य 18 ओवर में ही हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: