Advertisement

जल्द शादी की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी की खबरें हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आए दिन, दोनों स्टार्स की शादी को लेकर कोई न कोई अपडेट मिलती रहती है. हालांकि, विक्की और कैटरीना ने इस बारे में चुप्पी साधी हुई है. लेकिन अब खबर आ रही है कि विक्की और कैटरीना जल्द अपनी शादी के बारे में औपचारिक घोषणा कर सकते हैं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST
  • राजस्थान में शादी करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
  • सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी की खबरें हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आए दिन, दोनों स्टार्स की शादी को लेकर कोई न कोई अपडेट मिलती रहती है. हालांकि, विक्की और कैटरीना ने इस बारे में चुप्पी साधी हुई है. 

लेकिन अब खबर आ रही है कि विक्की और कैटरीना जल्द अपनी शादी के बारे में औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. सूत्रों की माने तो दोनों स्टार्स घोषणा करके मीडिया में अपने दोस्तों और जानने वालों से शुभकामनाएं चाहते हैं. क्योंकि विक्की और कैटरीना के मीडिया इंडस्ट्री में अच्छे रिश्ते हैं. 

सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी कैटरीना: 

इससे पहले, ईटी टाइम्स के हवाले से विक्की और कैटरीना की शादी से जुड़ी बहुत-सी खबरें मिलती रही हैं. कैटरीना के किसी करीबी ने बताया कि अभिनेत्री अपनी शादी पर लहंगा पहनना चाहती हैं. और उनकी शादी का लहंगा सब्यसाची द्वारा तैयार किया जाएगा.

राजस्थान में होगी भव्य शादी: 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने किसी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की बजाय राजस्थान में शादी करने का फैसला किया है. वे रणथम्भौर के मशहूर किले में शादी के अटूट बंधन में बंधेंगे. क्योंकि कैटरीना को राजस्थानी संस्कृति बहुत पसंद है और इसलिए वह इसी तरीके से शादी करना चाहती हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement