Advertisement

Ek Tha Tiger के डायरेक्टर के घर पर Katrina Kaif और Vicky Kaushal का हुआ रोका?

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के दिन रोका फंक्शन किया है. समारोह बहुत निजी था और चर्चा है कि रोका में केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे. पूरे इवेंट में रोशनी और सजावट थी.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रोका सेरेमनी कबीर खान के घर पर हुई थी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST
  • चर्चा है कि रोका में केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे.
  • पूरे इवेंट में रोशनी और सजावट थी.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रोका सेरेमनी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के दिन विक्की कौशल और कैटरीना की सीक्रेट रोका सेरेमनी एक था टाइगर के डायरेक्टर कबीर खान के घर हुई है. 

विक्की और कैटरीना का हो गया रोका!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना की रोका सेरेमनी दोनों के परिवार वालों की मौजूदगी में हुई. इस बात को लेकर खूब चर्चा  हो रही है कि विक्की और कैटरीना की शादी दिसंबर में होने वाली है. दोनों की शादी पूरी तरह से रॉयल स्टाइल में होगी. शादी की वजह से विक्की और कैटरीना का शेड्यूल काफी बिजी है.  शादी के बाद कैटरीना फिल्म टाइगर 3 में काम करेंगी और विक्की कौशल भी सैम बहादुर की शूटिंग में शुरू करेंगे.

समारोह में मौजूद रहे केवल परिवार के लोग

रोका सेरेमनी को लेकर ये चर्चा है कि समारोह में केवल परिवार के लोग ही मौजूद थे. जिसमें  कैटरीना की मां, सुजैन टरकॉएट, उनकी बहन, इसाबेल कैफ, विक्की के माता-पिता, शाम कौशल और वीना कौशल और भाई सनी कौशल मौजूद थे. इससे पहले कैटरीना ने अपनी सगाई की अफवाहों का सिरे से खारिज किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement