साउथ सिनेमा की फेमस जोड़ी विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रही है. खबरों की मानें तो दोनों राजस्थान के Udaipur में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे. शादी के बाद 3 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिसेप्शन कार्ड
सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग रिसेप्शन का इनवाइट कार्ड वायरल हो रहा है. यह इंवाइट विजय देवरकोंडा की तरफ से भेजा गया है. कार्ड में लिखा है कि परिवार के आशीर्वाद से दोनों 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे.
इनवाइट में उनकी जर्नी का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि वे अपने जीवन के इस खास पल को उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं जो उनके सफर का हिस्सा रहे हैं. रिसेप्शन 3 मार्च को शाम 7 बजे से हैदराबाद में आयोजित होगा.
सगाई की खबरें पहले ही आ चुकी थीं
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी. हालांकि उन्होंने आधिकारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन अलग-अलग इवेंट्स में दोनों की नजदीकियां साफ नजर आईं. रश्मिका की फिल्म The Girlfriend के सक्सेस बैश में विजय भी नजर आए थे. एक वायरल वीडियो में वे रश्मिका का हाथ चूमते नजर आए, जिससे फैंस के बीच दोनों की शादी की चर्चाएं और तेज हो गईं.
ऑन-स्क्रीन जोड़ी से रियल लाइफ पार्टनर तक
दोनों ने पहली बार 2018 में तेलुगु फिल्म Geetha Govindam में साथ काम किया था. फिल्म सुपरहिट रही और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया. इसके बाद 2019 में डियर कामरेड में भी दोनों साथ नजर आए.
करियर की बात करें तो विजय देवरकोंडा को 2017 में Arjun Reddy से बड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने Geetha Govindam और Liger जैसी फिल्मों से पैन-इंडिया पहचान बनाई. वहीं रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ फिल्म Kirik Party से डेब्यू किया और बाद में Pushpa: The Rise सीरीज से देशभर में लोकप्रियता हासिल की. हिंदी सिनेमा में भी वे लगातार एक्टिव हैं.