shahid kapoor took 2 hours for his makeover in vishal bharadwaj O romeo
shahid kapoor took 2 hours for his makeover in vishal bharadwaj O romeo
जब कहानी रोने वाली हो, लेकिन स्क्रीन प्ले आपको रुलाने की जगह हंसा दे, तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं चुक रह गई है. वह भी ऐसी चुक, जिसको दर्शक चाह कर भी नजरंदाज नहीं कर पा रहे. डायरेक्टर की कोशिश और दर्शक के इमोशन के बीच ताल मेल बैठता नहीं दिख रहा है.
Vishal Bhardwaj द्वारा निर्देशित फिल्म O'Romeo का कुछ ऐसा ही असर फैंस पर देखने को मिल रहा है, जिसे उनकी अब तक की सबसे ज्यादा 'मास' अपील वाली फिल्म कहा जा रहा है. इस फिल्म में वह बदले और रोमांस को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों इमोशन के बीच ताल मेल बैठता नहीं दिख रहा है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी अफशां (Triptii Dimri) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस्तरा (Shahid Kapoor) नाम के एक अजीब लेकिन खतरनाक गैंगस्टर से मिलती है. उस्तरा अपने खास अंदाज में लोगों की हत्या करने के लिए बदनाम है. अफशां उसे चार लोगों को मारने की सुपारी देना चाहती है. शुरुआत में वह मना कर देता है, लेकिन धीरे-धीरे अफशां इरादे की गंभीरता समझकर मान जाता है और इसी दौरान उससे जुड़ाव भी महसूस करने लगता है. आगे चलकर इस रिश्ते का क्या होगा, इसी पैमाने पर कहानी घूमती रहती है. बीच में जूली (Disha Patani) और जलाल (Avinash Tiwary) जैसे किरदार कहानी से जुड़ कर नई परतें खोलते जाते हैं.
फिल्म की रफ्तार
भारद्वाज की हमेशा से खासियत रही है एक अलग दुनिया रचने की, और ऐसा होता भी है. फिल्म शुरुआत में ही दर्शक को तुरंत कहानी की ओर खींच लेती है. शुरुआती एक्शन सीन, जो Madhuri Dixit और Anil Kapoor के मशहूर गाने 'धक धक करने लगा' पर सेट है, जो कि फिल्म की कहानी का मूड सेट कर देता है. शाहिद का बेकाबू अंदाज और त्रिप्ती के बीच शुरुआती दृश्य कहानी को लेकर ऐसा उम्मीद जगाते हैं कि फिल्म में आने वाला एक साधारण शतरंज का खेल भी दिलचस्प लगने लगता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है फिल्म धिरे-धिरे दर्शकों का साथ छोड़ती नजर आ रही है और फिल्म की पकड़ ढीली पड़ने लगती है.
फिल्म की कमाई
फिल्म 13 फरवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और रिलीज के आधे दिन तक फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली. एक दिन के असल कमाई का डाटा 10 बजे रात तक जारी होगा. अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म आगे जा कर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें