Advertisement

Virosh Wedding: बधाई हो! विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बने पति-पत्नी, शाम को दोबारा लेंगे सात फेरे

जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे, वह घड़ी खत्म हुई. आज सुबह 8 बजे रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

रश्मिका और विजय
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

Virosh Wedding update in hindi लंबे समय के बाद आखिरकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी का मुहूर्त 26 फरवरी सुबह 8 बजे का था. सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों ने तेलुगू रीति-रिवाज से शादी की है. हालांकि शादी हो चुकी है, लेकिन रश्मिका और विजय के कोडावा रीति-रिवाज से शाम को फेरे होंगे, जिसकी तस्वीरें दोनों जल्द ही सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं.

कल हल्दी और मेहंदी की रस्में हुई थीं. इंडस्ट्री से उनके दोस्त जैसे कल्याणी प्रियदर्शन, श्राव्या वर्मा और अंशिका राघनाथ ने अंदर की तस्वीरें शेयर कीं, जो किसी होली जैसे जश्न की तरह लग रही थीं.

रश्मिका को सास से मिले कंगन
शादी को यादगार बनाने के लिए परिवार और करीबी लोगों के बीच 'विरोश प्रीमियर लीग' का आयोजन भी रखा गया, जिसमें सभी करीबी लोग शामिल हुए. रश्मिका की सास ने इसी दौरान स्वागत के तौर पर घर की बहू को सोने के कंगन दिए.

इतने गेस्ट के साथ हुई शादी
विजय और रश्मिका ने अपनी शादी शाही अंदाज में होटल आईटीसी मोमेंटोस एकाया में की है. यह होटल लगभग 106 एकड़ में फैला हुआ है. दोनों की शादी में लगभग 200 मेहमान शामिल हुए. 200 लोगों के लिए कपल ने शानदार इंतजाम किए थे. रश्मिका और विजय की शादी तेलुगू आउटफिट और संस्कृति के साथ कराई गई. दोनों लगभग 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब जाकर आधिकारिक तौर पर दोनों एक-दूसरे के हो चुके हैं.

पैपराजी के लिए खास व्यवस्था
दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा. उनकी शादी में फोन और कैमरा बैन था. मतलब पूरी शादी ‘नो फोन जोन’ के कॉन्सेप्ट पर रखी गई, जिसके चलते शादी पूरी तरह प्राइवेट रही और मीडिया कवरेज से दूर रही. लेकिन वेन्यू पर मौजूद पैपराजी और मीडिया कर्मियों के लिए कपल ने खास इंतजाम किए थे. वहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि कपल ने 24 से 26 फरवरी तक सभी लोगों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की थी.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement