Advertisement

Vijay Thalapathy: विजय थलपति की वो फिल्में जहां से फैंस के दिल में बनाई खास जगह, सलमान और अक्षय की भी किस्मत बना चुके हैं ये एक्टर

सुपरस्टार विजय थलपति की उन चुनिंदा फिल्मों ने न केवल दक्षिण भारत में धूम मचाया, बल्कि बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे सलमान खान और अक्षय कुमार के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

Vijay Thalapathy all time famous film
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

विजय थलपति की फिल्मों की खासियत सिर्फ दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रही. उनकी कहानियों और किरदारों का असर हिंदी फिल्मों में भी नजर आया. कई फिल्मों के रीमेक बने और कुछ ने बॉलीवुड सितारों को नई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. इसी वजह से विजय आज सिर्फ तमिल सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म जगत के बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उनकी कहानी ने लोगों को दिल कई बार छूआ. उनकी फिल्मों की कहानी हमेशा सामाजिक मुद्दों को उठाती थी, जहां से उन्हें फैंस का प्यार मिलता चला गया. उनकी फिल्में इतनी हीट हुई की देखते-देखते विजय लोगों के चहेते अभिनेता और अब नेता बन चुके हैं.     


'पोक्किरी' से बनी सलमान की 'वॉन्टेड'
विजय थलपति की साल 2007 में आई फिल्म 'पोक्किरी' उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है. बाद में इस कहानी को हिंदी में 'वॉन्टेड' नाम से बनाया गया, जिसमें सलमान खान नजर आए. इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई रफ्तार दी और उन्हें एक बार फिर बड़े एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया. 

'कत्थी' की कहानी ने भी बटोरी चर्चा
साल 2014 में रिलीज हुई विजय की फिल्म 'कत्थी' में किसान और कॉर्पोरेट संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी. इस फिल्म में विजय ने डबल रोल निभाया था. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बाद में इसकी कहानी हिंदी सिनेमा में भी चर्चा का विषय बनी. 

'थेरी' का हिंदी रीमेक भी आया चर्चा में
विजय की फिल्म 'थेरी' साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया. फिल्म में एक्शन और इमोशनल कहानी का अच्छा मेल देखने को मिला. बाद में इसका हिंदी रीमेक फिल्म 'बेबी जॉन' भी बनाया गया, जिसने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी. इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे. 

'घिल्ली' ने बनाया अलग मुकाम
विजय की सबसे पसंदीदा फिल्मों में 'घिल्ली' का नाम भी शामिल है. यह फिल्म एक्शन, रोमांस और मनोरंजन का शानदार पैकेज मानी जाती है. इस फिल्म के बाद विजय की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ी और वे तमिल सिनेमा के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए.

'मर्सल' ने दिखाया दमदार अंदाज
साल 2017 में आई 'मर्सल' में विजय ने ट्रिपल रोल निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था. फिल्म की कहानी और सामाजिक मुद्दों को उठाने के अंदाज की काफी तारीफ हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और विजय की स्टार पावर को और मजबूत कर दिया.

'थुप्पाकी' से बनी 'हॉलीडे'
विजय थलपति की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'थुप्पाकी' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है. इसमें उन्होंने एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. बाद में इस फिल्म का हिंदी रीमेक 'Holiday: A Soldier Is Never Off Duty' नाम से बनाया गया, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 178 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अक्षय कुमार के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

लीयो ने दिया अनोखी पहचान
साल 2023 में आई निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी. थलपति विजय स्टारर यह फिल्म एक दमदार एक्शन थ्रिलर के रूप में सामने आई, जिसे कहानी और एक्शन दोनों के लिए खूब सराहा गया. फिल्म में विजय के अभिनय को उनके करियर के मजबूत प्रदर्शनों में गिना गया. दर्शकों का मानना रहा कि उन्होंने इस बार सिर्फ स्टारडम नहीं, बल्कि अपने किरदार की भावनाओं और गंभीरता को भी शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा.
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement