माथे पर तिलक, गले में कंठी और नंगे पैर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैचों के बीच मिले 5 दिन के ब्रेक को खास तरीके से बिताया. विराट-अनुष्का को भक्ति भाव में वृंदावन की गलियों में नंगे पैर चलते हुए देखा गया. इस दौरान दोनों आश्रम में सादगी भरे अंदाज में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Virat Kohli, Anushka Sharma
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

IPL 2026 के व्यस्त और दबाव भरे सीजन के बीच भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli ने कुछ समय के ब्रेक का इस्तेमाल आत्मिक शांति के लिए किया. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वह अपनी पत्नी Anushka Sharma संग वृंदावन पहुंचे. इस दौरान दोनों आश्रम में सादगी भरे अंदाज में नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैचों के बीच मिले 5 दिन के ब्रेक को खास तरीके से बिताया. विराट-अनुष्का को भक्ति भाव में वृंदावन की गलियों में नंगे पैर चलते हुए देखा गया. वृंदावन की भीषण गर्मी में दोनों अपना स्टार स्टेट्स और लग्जरी छोड़ नंगे पैर गुरु के दर्शन करने पहुंचे. विराट और अनुष्का को यूं नंगे पैर चलता हुआ देख यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं अनुष्का का ये वीडियो देखकर लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं. उस शख्स को देखकर विराट भी काफी खुश नजर आए.
 

बार-बार वृंदावन जाने का बढ़ता लगाव
पिछले कुछ महीनों में विराट और अनुष्का का वृंदावन से जुड़ाव काफी बढ़ा है. बीते 5 महीनों में यह उनका तीसरा दौरा है. इससे पहले फरवरी में बेटे के जन्मदिन के बाद भी वे यहां आए थे. वहीं, पिछले साल भी यह जोड़ी तीन बार आश्रम पहुंची थी. यह सिलसिला दर्शाता है कि व्यस्त और सफल जीवन के बावजूद दोनों आध्यात्मिक शांति की तलाश में बार-बार इस पवित्र स्थान पर लौटते हैं.

IPL ब्रेक में आध्यात्मिक यात्रा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह 13 गेंदों में 19 रन ही बना सके थे. अब टीम का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को होना है. ऐसे में कोहली ने इस खाली समय का उपयोग मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती के लिए किया. वृंदावन में उन्होंने Premanand Ji Maharaj के आश्रम में समय बिताया और आध्यात्मिक चर्चा की. माना जा रहा है कि यह अनुभव उनकी एकाग्रता और मानसिक संतुलन को और बेहतर बनाने में मदद करेगा.



IPL 2026 में शानदार फॉर्म में कोहली
अगर क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में 49.40 की औसत और 157.32 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं. वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल हैं. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED