scorecardresearch

IPL 2026 GT vs MI: तिलक वर्मा की बल्लेबाजी का नहीं दे पाया गुजरात जवाब, 99 रनों के साथ सिमटा हार में.. प्वाइंट्स टेबल में मुबंई पहुंची 7वें स्थान पर

आज गुजरात और मुबंई के बीच आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला मुबंई के लिए काफी अहम था. जिसे उसने अच्छी तरह भुनाया और प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह बढ़ाई.

MI defeats GI in IPL 2026 MI defeats GI in IPL 2026

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम जीत से पहले ही ऑल आउट हो गई.

पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट कर झटका दे दिया. यह इस सीजन में बुमराह का पहला विकेट भी रहा. इसके बाद अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने जोस बटलर को पवेलियन भेजकर गुजरात की मुश्किलें और बढ़ा दीं. शुरुआती झटकों के बाद शुभमन गिल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन मिचेल सैंटनर ने उनका विकेट लेकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लगातार गिरते विकेटों के बीच गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. नतीजा यह रहा कि 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम महज 100 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

जीत से बढ़ा मुबंई का पायदान
इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान से सीधे 7वें पायदान पर पहुंच गई है. मुंबई के 6 मैच में अब 4 अंक हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट सीएसके और लखनऊ से बेहतर है, जिसके चलते वह 7वें नंबर पर आ गई है. वहीं, गुजरात 6 मैच में 6 अंक के साथ छठे पायदान पर है.

मुंबई की कैसे रही बल्लेबाजी
मुंबई की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो इस मैच में भी उनकी शुरुआत उतनी उम्मीद भरी नहीं रही. पिछले मुकाबले में शतक जड़ने वाले क्विंटन डिकॉक इस बार सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. डेब्यू कर रहे दानिश कुछ खास नहीं कर सके और महज 2 रन ही बना पाए. वहीं, सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.

शुरुआती झटकों के बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला और दोनों के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली. हालांकि, 13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा, जब नमन धीर 45 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया.

तिलक वर्मा के बल्ले ने उगली आग, जड़ डाला शतक
नमन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया. उन्होंने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका. चोट की समस्या से जूझते हुए भी तिलक ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ दिया. पारी के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपना सेंचुरी पूरा किया. तिलक ने अपनी इस शानदार पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्द कृष्णा, अशोक शर्मा.