Advertisement

अगर तुम साथ हो....विराट ने अनुष्का संग शेयर की तस्वीर, लिखा रोमांटिक कैप्शन

विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें इन दोनों को एक नदी के किनारे बैठे प्रकृति की सुंदरता को निहारते देखा जा सकता है. इस फोटो में विराट ने कैप्शन दिया, "मेरे बगल में तुम होती हो तो मुझे हर जगह घर जैसा महसूस होता है."

विराट ने अनुष्का संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST
  • विराट ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीर
  • अनुष्का ने दिया मजेदार रिप्लाई

बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. आए दिन ये दोनों इंटरनेट पर अपनी क्यूट फोटो शेयर करते रहते हैं. हमेशा ही अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरों से ये दोनों इंटरनेट पर आग लगाते रहते हैं. सिर्फ तस्वीरें ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के पोस्ट पर उनके क्यूट कमेंट भी इनके फैंस का दिल जीत लेते है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को अब चार साल हो चुके हैं और हम अभी भी उस प्यार की खूबसूरती को भुला नहीं पाए हैं जो दोनों एक-दूसरे के लिए रखते हैं. 

विराट ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीर 
वैसे तो क्रिकेटर और उनकी स्टार पत्नी एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर अपने प्यार को कम ही जाहिर करते हैं. दरअसल ये दोनों लेस इज मोर (Less is More) के कॉन्सेप्ट पर विश्वास रखते हैं. लेकिन जब कभी भी ये दोनों कोई तस्वीर शेयर करते हैं तो उसमें केवल प्यार भरी बातें होती है. आज फिर से, विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें इन दोनों को एक नदी के किनारे बैठे प्रकृति की सुंदरता को निहारते देखा जा सकता है. इस फोटो में विराट ने कैप्शन दिया, "मेरे बगल में तुम होती हो तो मुझे हर जगह घर जैसा महसूस होता है." खूबसूरत नजारों को निहारते हुए दोनों अपनी ही दुनिया में खोए हुए नजर आ रहे हैं. विराट और अनुष्का कैमरे की तरफ पीठ करके बैठे हैं. अभिनेत्री को गुलाबी रंग के डिजाइन के साथ एक काला कोट पहने देखा जा सकता है. वहीं, क्रिकेटर ने ऑलिव ग्रीन जैकेट पहनी हुई है. 

 

अनुष्का ने दिया मजेदार रिप्लाई
विराट की इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी पसंद किया. उनकी इस फोटो के 1 घंटे के अंदर करीब 20 लाख लोगों ने लाइक किया. हालांकि उनके इस पोस्ट पर अनुष्का का कमेंट भी काफी मजेदार था. अनुष्का लिखती हैं, 'ये अच्छी बात है क्योंकि तुम घर पर कम ही रहते हो.' अनुष्का के इस कमेंट को करीब 17 हजार लोगों ने लाइक किया है.

2017 में पहली बार विराट ने शेयर की थी अनुष्का की तस्वीर
साल 2017 के वैलेंटाइन्स डे की बात है जब पहली बार विराट ने अपने आईजी हैंडल पर अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के साथ पहली तस्वीर साझा की थी. क्रिकेटर ने बड़े ही प्यारे अंदाज में बताया था कि कैसे अनुष्का उनके हर दिन को वैलेंटाइन डे में बदल देती हैं, और उनके लाखों चाहने वालों को यकीन था कि वे एक दूसरे के लिए ही बने हैं.

बेटी के साथ समय बिता रहीं हैं अनुष्का
इस वक्त अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ घर पर समय बिता रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने फिलहाल कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. वह आखिरी बार जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं. हालांकि वह अपने प्रोडक्शन बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत नए कंटेंट का समर्थन कर रही हैं. इसमें साक्षी तंवर स्टारर माई और बाबिल खान, तृप्ति डिमरी स्टारर क़ाला शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement