Advertisement

फीमेल फैन्स की दीवानगी पर Allu Arjun का रिएक्शन, 'मेरे पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट है'

फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने इस बारे में खुलकर बात की थी. एक्टर ने बताया कि , 'मेरी पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट है, लेकिन ये भी सच है कि मेरी फीमेल फैन्स से कभी मेरी शादीशुदा जिंदगी में कोई खलल पड़ेगा. वो जानती हैं कि मैं शादीशुदा हूं मेरे दो बच्चे हैं.

अल्लू अर्जुन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST
  • फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने इस बारे में खुलकर बात की थी .
  • एक्टर ने बताया कि , 'मेरी पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट है,  

Allu Arjun Love Story : पुष्पा को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. लेकिन एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का नाम किसी की जुबान से नहीं उतर रहा है, ना ही लोगों के सिर से ना फिल्म का ख़ुमार उतर रहा है. अल्लु अर्जुन को लेकर  लड़कियों में अलग ही दीवानगी देखी जा रही है. वैसे अल्लू अर्जुन के लिए लड़कियों के अंदर हमेशा से ही एक अलग क्रेज़ रहा है. एक्टर की चाल-ढाल, स्टाइल की लाखों-करोड़ों लड़कियां उनकी फैन हैं. लेकिन एक्टर अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग से थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं. ऐसा इसलिए नहीं कि वो अपनी फीमेल फैन्स की इज्ज़त नहीं करते, लेकिन एक्टर का कहना है कि उनकी पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट हैं इसलिए वो एक खास दूरी बना कर रखते हैं. 

फिल्म फेयर को दिए इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने इस बारे में खुलकर बात की थी . एक्टर ने बताया कि , 'मेरी पत्नी बहुत स्ट्रिक्ट है,  लेकिन ये भी सच है कि मेरी फीमेल फैन्स से कभी मेरी शादीशुदा जिंदगी में  कोई खलल पड़ेगा. वो जानती हैं कि मैं शादीशुदा हूं मेरे दो बच्चे हैं. मेरी पत्नी कहती हैं कि उन्हें (फीमेल फैन) मेरे साथ रहकर देखना चाहिए ताकी उन्हें पता चले कि मैं असल में कैसा हूं. उसके बाद पक्का वो ज्यादा लंबे समय तक मेरी फैन नहीं रहेंगी'.

आपको बता दें अल्लू अर्जुन की पत्नी का नाम  स्नेहा रेड्डी  है, दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई थी. स्नेहा को देखते ही पहली नज़र में वो दिल दे बैठे थे. इसके बाद दोनों ने कुछ वक्त एक दूसरे को डेट किया और शादी का फैसला कर लिया. अल्लू और स्नेहा ने साल 2011 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं  जिनका नाम अरहान और अयान है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement