Advertisement

Priyanka Chopra Sister-In-Law: कौन हैं नीलम उपाध्याय जिनसे प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने की सगाई...इस लव स्टोरी का क्या है अंबानी कनेक्शन

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका हो गया है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय से सगाई कर ली है.प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करके सिद्धार्थ और नीलम को बधाई दी.

Priyanka Chopra's Sister-in law
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

प्रियंका चोपड़ा के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. हाल ही में उन्हें कजिन बहन मन्नारा के यहां पति निक जोनस और बेटा मालती के साथ होली मनाते देखा गया था.ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थीं. अब खबर है कि प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने साउथ इंडियन एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ सगाई कर ली है. दोनों के  रोका फंक्शन में प्रियंका पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ शामिल हुई थीं. रोका सेरेमनी 30 मार्च को मुंबई में हुई थी. 

कौन हैं नीलम उपाध्याय
नीलम तमिल और तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. नीलम का जन्म 5 अक्टूबर 1993 को मुंबई में हुआ था. एमटीवी के स्टाइल चेक के लिए उनके पोर्टफोलियो ने सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया जिसके बाद उन्हें एक्टिंग के भी कई सारे अवसर मिले. नीलम ने 2012 में "मिस्टर 7" के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद 2013 में उन्होंने "एक्शन 3डी" में काम किया.उसी साल "उन्नोडु ओरु नाल" (Unnodu Oru Naal) के साथ उन्होंने तमिल सिनेमा में कदम रखा. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं करने के बावजूद,नीलम की परफॉर्मेंस की क्रिटिक्स ने बहुत सराहना की. 

बता दें कि नीलम सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं.इंस्टाग्राम पर उनके 21 हजार फॉलोअर्स हैं. नीलम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

लव स्टोरी का अंबानी कनेक्शन
दिलचस्प बात यह है कि नीलम के साथ सिद्धार्थ चोपड़ा की प्रेम कहानी का अंबानी कनेक्शन है. साल 2019 में, सिद्धार्थ तब सुर्खियों में आए जब उन्हें अंबानी परिवार के ग्रैंड गणेश चतुर्थी फंक्शन में एक मिस्ट्री वुमेन के साथ देखा गया. बाद में पता चला कि वो नीलम हैं. यह खुलासा तब हुआ जब सिद्धार्थ ने जून 2019 में इशिता कुमार से अपनी सगाई तोड़ दी,यह कहते हुए कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं थे. ये बात प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बोली थी.

पहले हो चुकी है सगाई 
नीलम उपाध्याय के साथ अपने रिश्ते से पहले,सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई इशिता कुमार से हुई थी. इस जोड़े ने फरवरी 2019 में अपनी सगाई की घोषणा की और उसी साल अप्रैल में शादी करने की योजना थी. हालांकि,आखिरी वक्त पर ये रिश्ता खत्म हो गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement