Advertisement

Who is Shikhar Pahariya: सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं जान्हवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाती हैं एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर को हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया. इसका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जान्हवी शिखर के साथ कार के अंदर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Janhvi Kapoor Bf
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST
  • सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं वीर
  • जान्हवी को हाल ही में ''मिली'' फिल्म में देखा गया था.

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को बीते रोज शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya)  के साथ स्पॉट किया गया. हालांकि यह पहली बार नहीं था जब जान्हवी और शिखर एक दूसरे के साथ देखे गए हों लेकिन इस बार जैसे ही कैमरे की नजर शिखर पर पड़ी जान्हवी उन्हें देखकर ब्लश करने लगीं. इस दौरान वह कैमरे से मुंह छुपाती हुई भी दिखाई दीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि जान्हवी शिखर को डेट कर रही हैं. दरअसल ये वीडियो तब का है जब दोनों रिया कपूर की पार्टी से लौट रहे थे. सफेद रंग की हुडी में जान्हवी शिखर से कार में बैठी बातें कर रही थीं.

मालदीव वेकेशन में गए थे साथ
इससे पहले अनंत अंबानी की सगाई पार्टी में भी दोनों एक दूसरे के साथ पहुंचे थे. इतना ही नहीं मालदीव वेकेशन पर भी जान्हवी और शिखर साथ ही थे. हालांकि न तो जान्हवी ने और न ही शिखर ने कभी अपने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान दिया है. हालांकि शिखर की तस्वीरों पर एक्ट्रेस जमकर प्यार लुटाती हैं.

शिखर पहाड़िया कौन हैं
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं. शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं. स्मृति की शादी बिजनेसमैन संजय पहाड़िया से हुई है. शिखर के भाई वीर सारा अली खान को डेट कर चुके हैं. शिखर प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं. वे अभी 25 साल के हैं. जान्हवी इससे पहले भी शिखर को डेट कर चुकी हैं. इसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. हालांकि, एक बार फिर बी- टाउन का यह कपल सुर्खियां बटोर रहा है.

जान्हवी की आने वाली फिल्में

जान्हवी को हाल ही में ''मिली'' फिल्म में देखा गया था. यह फिल्म उनके पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन तले बनी थी. इसके अलावा जान्हवी वरुण धवन के साथ बवाल फिल्म में नजर आएंगी. ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है. जान्हवी राजकुमार राव के साथ Mr and Mrs Mahi फिल्म भी कर रही हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement