10 साल बाद क्यों टूटा गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला का रिश्ता? क्या 'बच्चा न होना' बनी तलाक की वजह!

सोशल मीडिया पर हमेशा मुस्कुराते नजर आने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उनके रिश्ते में इतनी गहरी दरार आ चुकी है. अब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है- क्या बच्चा न होने का फैसला ही इस रिश्ते के टूटने की वजह बना? आइए इस सवाल के उत्तर को समझते हैं.

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

मनोरंजन की दुनिया में रोज रिश्ते बनते और टूटते दिखाई देते हैं. इस सिलसिले के बीच, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता शादी के 10 साल बाद टूटने की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है. आकांक्षा ने ये भी साफ किया कि दोनों 1 साल से अलग रह रहे थे और कोई वीलन नहीं है. उनकी केमिस्ट्री देख लोग उन्हें आइडल कपल समझते थे. लेकिन उनके रिश्ते का सच सामने आते ही कई सवाल खड़े होने लगे. सोशल मीडिया पर एक चर्चा जो हो रही जिसे उनके रिश्ते के खत्म होने की वजह माना जा रहा है. वह है बच्चा न होना. लेकिन इस दावे में कितना सच है आइए समझते हैं. 

जब गौरव ने कहा- मैं पिता बनना चाहता था
'बिग बॉस 19' के दौरान गौरव खन्ना ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि शादी के नौ साल बाद भी उनके घर बच्चे की किलकारी नहीं गूंजी, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान किया. गौरव ने माना था कि एक दौर ऐसा था, जब वह पिता बनना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं थीं. ऐसे में उन्होंने अपनी इच्छा से ज्यादा रिश्ते को महत्व दिया और पत्नी के फैसले के साथ खड़े रहे.

बच्चा नहीं, जिम्मेदारी दिखती थी
गौरव का मानना था कि माता-पिता बनना सिर्फ खुशी का नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी की जिम्मेदारी का फैसला है. वह लगातार शूटिंग में व्यस्त रहते थे. उनका सवाल था कि अगर आकांक्षा भी अपने काम में व्यस्त रहेंगी तो बच्चे की परवरिश कौन करेगा? वह बच्चे को किसी नैनी या दूसरे व्यक्ति के भरोसे छोड़ने के पक्ष में नहीं थे. इसलिए दोनों ने मिलकर तय किया कि जब तक पूरी तैयारी न हो, तब तक फैमिली आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.

आकांक्षा ने कभी नहीं छिपाई अपनी सोच
'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में आकांक्षा चमोला ने भी इस मुद्दे पर साफ राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी मां बनने की इच्छा महसूस नहीं हुई. उनके मुताबिक, वह खुद को इस जिम्मेदारी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं मानती थीं. उनका कहना था कि बच्चा कोई छोटी जिम्मेदारी नहीं है, जिसके लिए बिना सोचे कदम उठा लिया जाए. आकांक्षा ने यह भी कहा था कि उनकी अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं. अगर कोई इस सोच को स्वार्थ समझता है तो यह उसकी अपनी राय हो सकती है.

दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया
दिलचस्प बात यह है कि उस समय दोनों ने कभी एक-दूसरे के फैसले पर सवाल नहीं उठाए. आकांक्षा ने अपनी बात खुलकर रखी और गौरव ने हर मंच पर उनका बचाव किया. उन्होंने पत्नी की सोच को प्रैक्टिकल बताया और कहा कि बिना तैयारी के माता-पिता बनना सही फैसला नहीं होगा.

तो क्या बच्चा न होना ही बना तलाक की वजह?
इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं कहा जा सकता. अब तक न तो गौरव खन्ना और न ही आकांक्षा चमोला ने यह कहा है कि उनके रिश्ते के टूटने की वजह बच्चा न होना था. उनके पुराने बयान जरूर बताते हैं कि फैमिली प्लानिंग को लेकर दोनों की सोच अलग थी, लेकिन दोनों उस फैसले पर एक-दूसरे के साथ भी खड़े दिखाई दिए थे. जब तक दोनों में से कोई खुद इसकी पुष्टि नहीं करता, तब तक इसे महज एक संभावना या चर्चा माना जा सकता है, न कि तलाक की असली वजह.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED