Advertisement

Toxic Box Office Collection Day 2: आलोचनाओं के बावजूद यश की टॉक्सिक का धमाकेदार प्रदर्शन, 2 दिनों में 190 करोड़ पार

अभिनेता यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने आलोचनाओं और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बावजूद पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

TOXIC day 2 collection
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

मल्टी स्टारर और यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.  भले इस फिल्म की रिलीज के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, सीन के कारण स्टार्स को ट्रोल किया गया और इसपर खूब मीम्स बने हो, लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर बिलकुल भी पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है. बल्कि फिल्म ने पहले दिन खूब कमाई की और धुरंधर जैसी फिल्मों का रिकार्ड तोड़ दिया.  फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब नए रिकार्ड की ओर बढ़ रही है.

पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की कमाई
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया.  वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 140 करोड़ रुपये ग्रॉस बताई जा रही है.  पहले दिन फिल्म को 24,579 शो में 56.1 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली.  भाषा के हिसाब से हिंदी संस्करण ने 55 करोड़ रुपये, जबकि कन्नड़ संस्करण ने 23.30 करोड़ रुपये की कमाई की. 

दूसरे दिन कमाई की रफ्तार पर नजर
दूसरे दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ते रहे.  दूसरे दिन 'टॉक्सिक' ने भारत में 22,573 शो से 36.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.  इसके साथ फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 164.50 करोड़ और नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो गया है.  वहीं, विदेशों में दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

इस आंकड़े के साथ यश भारत के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी दो फिल्मों ने लगातार पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इससे पहले उनकी फिल्म KGF: Chapter 2 ने भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने ऑपनिंग डे पर की थी.

आलोचनाओं के बावजूद मजबूत शुरुआत
टॉक्सिक को रिलीज के बाद हिंसा, बोल्ड और सेंशुअल सीन्स तथा भावनात्मक गहराई की कमी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.  सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ट्रोलिंग और मीम्स भी देखने को मिले.  इसके बावजूद पहले दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.  अब फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि क्या वह दूसरे दिन और वीकेंड में अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रख पाती है. 

कौन-कौन है फिल्म में?
टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.  फिल्म में यश दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं.  उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं.  टॉक्सिक की ओपनिंग ने फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत जरूर कर दी है, लेकिन आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किस दिशा में जाता है.  अब सबसे ज्यादा नजर पहले वीकेंड कलेक्शन पर है. 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement