scorecardresearch

समय रैना का साइबर सेल पर ऐसा तंज, खुद CM फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी, बिस्किट वाले मोमेंट ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने किसी कॉमेडी शो में नहीं, बल्कि साइबर अवेयरनेस इवेंट में ऐसा जोक सुनाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर वहां मौजूद कई बॉलीवुड सितारे अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

Advertisement
Samay Raina, honoured by Cyber Cell, leaves CM in splits with jokes on Latent row Samay Raina, honoured by Cyber Cell, leaves CM in splits with jokes on Latent row

मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने किसी कॉमेडी शो में नहीं, बल्कि साइबर अवेयरनेस इवेंट में ऐसा जोक सुनाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर वहां मौजूद कई बॉलीवुड सितारे अपनी हंसी नहीं रोक पाए. खास बात यह रही कि समय ने अपने ही पुराने विवाद का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल पर चुटकी ली.

साइबर सेल के साथ अपने रिश्ते पर किया मजाक
मुंबई में आयोजित साइबर अवेयरनेस इवेंट में समय रैना को सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका साइबर सेल के साथ रिश्ता काफी पुराना है. उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर का मजाकिया अंदाज में जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने यह नंबर सेव कर रखा है, क्योंकि कई बार उन्हें वहीं से कॉल आ जाता है. समय ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र साइबर सेल काफी एक्टिव है और चाहे कोई अमेरिका में हो या भारत में, साइबर सेल उसे पकड़ सकती है. उनकी यह बात सुनकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर और आशीष विद्यार्थी समेत कई सितारे हंस पड़े.

पुराने विवाद का भी किया जिक्र
समय रैना ने अपने पुराने विवाद को याद करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल का कोई अधिकारी सुबह एक कॉमेडियन के घर पहुंचा, उसे घर से उठाकर ले गया और बाद में उसी कॉमेडियन को सम्मानित किया गया. यह सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. बता दें कि साल 2025 में समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में आ गया था. शो में रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद समय रैना समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी उनसे पूछताछ की थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)



सम्मान लेते समय बिस्किट पर नजर
कार्यक्रम के दौरान एक और मजेदार पल तब आया, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समय रैना को सम्मानित कर रहे थे. स्टेज से नीचे उतरने से पहले समय की नजर सामने रखे बिस्कुट पर पड़ी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में मुख्यमंत्री से पूछा, 'सर, बिस्किट ले लूं क्या?' समय की इस बात पर फडणवीस समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. इस कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी, शरद केलकर, सुनिधि चौहान, सोनाली बेंद्रे और जावेद जाफरी समेत कई सितारे मौजूद थे. कार्यक्रम में लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए '1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम' और 'डिजिटल अरेस्ट' पहल भी लॉन्च की गई.

समय रैना को FIR मामले में मिल चुकी है राहत
वहीं, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से जुड़े मामलों में समय रैना को राहत मिल चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके और पांच अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी थीं. इसके बाद अब समय रैना का साइबर अवेयरनेस इवेंट में सम्मानित होना और उसी साइबर सेल पर मजाक करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें: