नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शहर में चलेंगी 50 नई सिटी E-बसें, बनाए जाएंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. नोएडा प्राधिकरण ने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ समन्वय कर नोएडा में 50 सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है.

Noida E-Bus
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. नोएडा प्राधिकरण ने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ समन्वय कर नोएडा में 50 सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है.

यह बस सेवा शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ते हुए चार अहम रूटों पर संचालित की जाएगी. इनमें सेक्टर-90 डिपो और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक (एक मूर्ति), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट), सेक्टर-62 और फेस-2 औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक के रूट शामिल हैं.

20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे
इन बसों के संचालन के लिए सेक्टर-90 में बस डिपो में ई-चार्जिंग प्वाइंट, सर्विस स्टेशन और ड्राइवर-कंडक्टर के लिए वर्कशॉप जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यहां 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनसे एक साथ 50 बसों को चार्ज किया जा सकेगा. इसके अलावा बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर 4 ऑपर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे, जिससे 8 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी.

बसों का संचालन UPSRTC द्वारा तय किराए पर किया जाएगा, जबकि इनके संचालन में होने वाले घाटे (VGF) का खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा. साथ ही, मोरना बस डिपो में भी ई-चार्जिंग सुविधाएं पहले से तैयार कर ली गई हैं.

सफर होगा आसान
इस नई बस सेवा के शुरू होने से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-62, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जेवर एयरपोर्ट, फेस-2 इंडस्ट्रियल एरिया और कलेक्ट्रेट तक सफर आसान हो जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है इंटरसिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने से शहर में छोटे वाहनों की संख्या कम होगी जिस से ट्रैफिक जाम की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि नोएडा के पास इंटरसिटी अपना कोई पब्लिक ट्रांसपोस्ट नही है खास तौर पर जिस से लोगो को ई रिक्शा, ऑटो और टैक्सी पर डिपेंड रहना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगो को होती है. अब ई बसे शुरू होने से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

रिपोर्टर: भूपेंद्र चौधरी

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED