गुजरात सरकार अब राज्य के किसानों को स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदने में मदद करेगी. गुजरात सरकार ने राज्य में किसानों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 1,500 रुपये की फाइनेंशियल हेल्प देने का फैसला लिया है. राज्य कृषि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है.
सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि इस योजना का मकसद किसानों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वो इसकी मदद से अपनी आय बढ़ा सकें. कृषि क्षेत्र में इन दिनों डिजिटल सेवा का प्रचलन बढ़ रहा है, ऐसे में किसान स्मार्टफोन का उपयोग अपनी कृषि आय बढ़ाने में कर सकें. राज्य कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग की ओर से शनिवार को जारी सरकारी प्रस्ताव (GR) में कहा गया कि गुजरात में भूमि का मालिक कोई भी किसान स्मार्टफोन की कुल लागत के 10 प्रतिशत (1,500 से ज्यादा नहीं) की सहायता के लिए आई-खेदूत (i-khedut portal) पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.
यह सहायता केवल स्मार्टफोन के लिए
अधिसूचना में बताया गया कि यह सहायता केवल स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है और यह इससे जुड़े उपकरणों जैसे कि पावर बैकअप उपकरण, ईयरफोन या चार्जर वगैरह के लिए उपलब्ध नहीं है. सभी भूमिधारी किसान इस योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन एक जॉइन्ट होल्ड फार्म में केवल एक लाभार्थी पात्र होगा. स्मार्टफोन से किसान के लिए मौसम के पूर्वानुमान, संभावित कीट संक्रमण, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और विशेषज्ञ की राय आदि के बारे में जानकारी हासिल करना आसान हो जाएगा.
सरकारी प्रस्ताव में कहा गया कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल किसानों द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भी किया जा सकता है. एक बार आवेदन स्वीकृत होने के बाद, लाभार्थी किसानों को स्मार्टफोन के बिल की एक कॉपी, मोबाइल आईएमईआई नंबर और एक कैंसिल चेक देना होगा.
ये भी पढ़ें: