Advertisement

IRCTC दे रही सात्विक भोजन की सुविधा... सावन में यात्रियों के साथ-साथ कांवड़ियों का रखा ध्यान, भोले के भक्त हुए पहल से खुश

सावन के माह में लोगों के लिए सात्विक भोजन पाना कई बार परेशानी होती है. खास तौर पर सफर के दौरान. ऐसे में आईआरसीटीसी कांवड़ियों और आम यात्रियों के लिए खास सुविधा दे रही हैं.

आईआरसीटीसी की पहल
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और देवाधिदेव महादेव के भक्त अपने आराध्य का दर्शन पूजन और जलाभिषेक करने के लिए देवालयों की तरफ निकल चुके हैं. भक्त देवालयों तक पहुंचने के लिए सड़क और रेल मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में प्रशासन कांवड़ियों के लिए तमाम इंतजाम करता है. 

इस बार रेलवे भी सुविधाओं का इंतजाम करने में पीछे नहीं है. सावन के पवित्र महीने में खानपान को लेकर भी भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने विशेष इंतजाम किए हैं. रेलवे द्वारा सावन के महीने में कांवड़ियों और रेल यात्रियों को शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है.

बगैर प्याज-लहसुन वाला खाना बड़ी समस्या

सावन के महीने में हर तरफ भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है. ऐसे में रेल में सफर करने वाले कांवड़िया हों या फिर आम यात्री, उनके सामने सबसे बड़ी समस्या सात्विक भोजन की होती है. ऐसे में रेलवे ने शुद्ध और सात्विक भोजन की व्यवस्था लागू की है. 

दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में सुंदर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खास इंतजाम हैं. यहां पर रेलवे द्वारा फूड प्लाजा में सावन के मद्देनजर शुद्ध और सात्विक भोजन का इंतजाम किया गया है. यहां पर बिना लहसुन प्याज वाला शुद्ध और सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. रेलवे की इस व्यवस्था से कावड़ियें काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं.

आईआरसीटीसी पहल की हुई तारीफ

फूड प्लाजा के कर्मचारी ने बताया कि आईआरसीटीसी के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है. कर्मचारी का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध और सात्विक बिना लहसुन प्याज का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. 

स्टेशन से यात्रा करने वाले कांवड़ियों ने भी रेलवे की सुविधा की काफी तारीफ की और कहा कि यात्रा के दौरान शुद्ध और सात्विक भोजन मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हो रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement