Advertisement

ट्रैफिक में एक शख्स को आया हार्ट अटैक, बस से कूदकर पहुंचीं 2 नर्सें और CPR देकर बचाई जान

केरलम के एर्नाकुलम ने बस में सफर कर रही 2 नर्सों ने बीच सड़क पर सीपीआर देकर एक 43 साल के शख्स की जान बचाई. सिनोज नाम का शख्स कार से जा रहा था, तभी उसके सीने में तेज दर्ज हुआ. कार ट्रैफिक में फंस गई और वो शख्स बेहोश हो गया. इस दौरान दोनों नर्स बस से उतरकर उसके पास गईं और उसे सीपीआर दिया.

Keralam News (Photo/AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

केरलमके एर्नाकुलम में 2 नर्स 43 साल के एक शख्स के लिए देवदूत बनकर आईं. ट्रैफिक जाम में फंसे शख्स को हार्ट अटैक आया तो दोनों नर्सों ने फुर्ती दिखाते हुए उसके पास पहुंची. उस दौरान दोनों नर्सें बस में सफर कर रही थीं. दोनों फौरन नीचे उतरीं और मौके पर सीपीआर देकर युवक की जान बचा ली. दोनों नर्सों की हर कोई तारीफ कर रहा है.

कार में बेहोश हो गए थे सिनोज-
यह घटना बुधवार सुबह की है, जब एमसी रोड पर कालाडी ब्रिज के पास एक शख्स को हार्ट अटैक आया. थन्नीपुझा के रहने वाले और लॉटरी की दुकान चलाने वाले सिनोज को कार चलाते समय अचानक सीने में तेज दर्ज हुआ. इसके बाद उन्होंने कार चलाकर खुद अस्पताल जाने की कोशिश की. लेकिन ट्रैफिक जाम में फंस गए और कार के अंदर ही बेहोश हो गए.

बस में सफर कर रही थीं दो नर्सें-
उसी दौरान KSRTC बस में दो नर्स अंजली बैजू और अर्द्रा राज सफर कर रही थीं. अंजली अंगमाली के एलएफ अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं. जबकि अर्द्रा राज बेंगलुरु में नर्सिंग की छात्रा हैं. जब दोनों नर्सों ने सड़क किनारे भीड़ देखा तो दोनों बस से उतर गईं और भीड़ की तरफ गईं.

नर्सों ने CPR देकर बचाई जान-
उन्होंने देखा कि एक कार में एक शख्स बेहोश पड़ा है. दोनों फौरन मामला समझ गईं. दोनों ने तुरंत सिनोज में सीपीआर देना शुरू किया. इसके बाद शख्स को कार से ही अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान दोनों नर्सें कार में उसे लगातार सीपीआर देती रहीं. जब मरीज अंगमाली के अस्पताल पहुंचा तो उसकी हालत में सुधार हो रहा था.

जांच में पता चला कि सिनोज को हार्ट अटैक आया था औऱ उसकी कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज था. इसके बाद उसकी इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी की गई. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने भी की मदद-
नर्सों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित की मदद की. एक राहगीर ने खुद कार चलाई. जबकि दूसरे लोगों ने ट्रैफिक क्लियर कराया और कार को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की. दोनों नर्सों की खूब तारीफ हो रही है. हर कोई उनकी सराहना कर रहा है.

ये भी पढ़ें:
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement