Advertisement

10-12 बच्चों से शुरू हुआ शूटिंग क्लब, अब 300 खिलाड़ी कर चुके हैं ट्रेनिंग, 50 से ज्यादा ने जीते नेशनल मेडल

कोटा के टेन एक्स स्पोर्ट शूटिंग क्लब से अब तक करीब 300 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले चुके हैं. इनमें 50 से 60 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर मेडल हासिल किए हैं.

Club Trains 300 Players
चेतन गुर्जर
  • कोटा ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

कोटा का टेन एक्स स्पोर्ट शूटिंग क्लब कभी सिर्फ 10-12 बच्चों से शुरू हुआ था. आज यहां से करीब 300 खिलाड़ी शूटिंग की ट्रेनिंग ले चुके हैं. इनमें 50 से 60 खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर अपनी पहचान बना चुके हैं. इस साल भी क्लब के करीब 15 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं.

क्लब की कोच साधना बुलीवाल ने बताया कि वर्ष 2013 में जब क्लब की शुरुआत हुई, तब सुविधाएं काफी सीमित थीं. खिलाड़ियों को पिस्टल की सर्विस कराने से लेकर सिलेंडर में हवा भरवाने तक के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी. धीरे-धीरे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी और क्लब ने भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी. अब यहां के खिलाड़ी जिला, राज्य और नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीत रहे हैं.

खुद नेशनल शूटर हैं कोच साधना
क्लब की कोच साधना बुलीवाल खुद भी नेशनल शूटर हैं. उनका चयन जकार्ता में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हो चुका है. शूटिंग में सक्रिय रहने के साथ वह खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी दे रही हैं. उनका लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी कराकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाना है.

अक्षय के लिए शूटिंग है पैशन
क्लब के खिलाड़ी अक्षय राज सिंह ने बताया कि उन्होंने इस साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. पिछले दो-तीन साल में भी वह कई गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं. करीब छह साल से शूटिंग कर रहे अक्षय यंगेस्ट नेशनल प्लेयर भी रह चुके हैं और इंडियन टीम ट्रायल्स के क्वालिफाइंग स्कोर तक पहुंच चुके हैं. उनका कहना है कि शूटिंग उनके लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि पैशन है. इससे फोकस, मेडिटेशन और मानसिक मजबूती बढ़ती है.

रिद्धि ने बदली अपनी पसंद
क्लब की खिलाड़ी रिद्धि तंवर ने हाल ही में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. वह नेशनल स्तर पर भी शूटिंग कर चुकी हैं. रिद्धि के मुताबिक शुरुआत में उन्हें शूटिंग में खास रुचि नहीं थी, लेकिन लगातार अभ्यास के साथ उनका इंटरेस्ट बढ़ता गया. अब शूटिंग उनका पसंदीदा खेल बन चुका है. गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement