NEET छात्रों के लिए खुशखबरी! परीक्षा देने के लिए बस यात्रा हुई फ्री, नहीं लगेगा एक भी रुपया

NEET (UG) री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है. इससे छात्र बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे.

BSRTC Announces Special Facility of bus
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

बिहार में 21 जून को होने वाली NEET (UG) री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है. इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परिवहन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े.

BSRTC के अनुसार, छात्र 20 जून से लेकर परीक्षा के अगले दिन तक निगम की बसों में बिना किसी किराए के सफर कर सकेंगे. यह सुविधा राज्य के भीतर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए भी उपलब्ध होगी. इससे हजारों छात्रों को आर्थिक और यात्रा संबंधी राहत मिलने की उम्मीद है.

सभी प्रकार की बसों में मिलेगी सुविधा
परिवहन निगम ने बताया कि मुफ्त यात्रा की सुविधा BSRTC द्वारा संचालित सभी बसों में लागू होगी. इसमें एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक और पिंक बसें भी शामिल हैं. इसके अलावा निगम की ओर से निजी ऑपरेटरों के माध्यम से चलाई जा रही बसों में भी छात्र बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे.

ऐसे मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ
मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए छात्रों को बस में चढ़ते समय अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा. BSRTC ने छात्रों को एडमिट कार्ड की एक फोटो कॉपी साथ रखने की भी सलाह दी है. यात्रा के दौरान यह कॉपी जमा कराई जा सकती है. इसके अलावा छात्रों को अपना नाम, पता, परीक्षा केंद्र की जानकारी और मोबाइल नंबर देना होगा. इसके बाद उन्हें शून्य किराया यानी जीरो-फेयर टिकट जारी किया जाएगा.

आने और जाने दोनों यात्राएं रहेंगी मुफ्त
BSRTC ने स्पष्ट किया है कि छात्रों से न तो परीक्षा केंद्र जाने के लिए और न ही वापस लौटने के लिए कोई किराया लिया जाएगा. यह सुविधा परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा के एक दिन बाद तक जारी रहेगी, ताकि छात्र बिना किसी चिंता के अपनी यात्रा पूरी कर सकें.

हजारों छात्रों को होगा फायदा
BSRTC अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न जिलों और राज्यों से परीक्षा देने आते हैं. ऐसे में मुफ्त बस सेवा से उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी और अतिरिक्त खर्च का बोझ भी नहीं उठाना पड़ेगा. यह पहल हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED