टेक प्रोफेशनल ऋतु मौर्य की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने बताया कि नौकरी जॉइन करने के सिर्फ तीन दिन बाद ही उनके आईआईटी ग्रेजुएट बॉस ने क्लाइंट के सामने ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया. जहां ऐसी घटना के बाद बहुत से लोग टूट जाते हैं, ऋतु ने हार मानने के बजाय कमबैक करने का फैसला लिया. उन्होंने अपने स्किल्स को दोबारा डेवलप किया और खुद को आज के डेट में बेहतर बनाया. आज एक साल बाद ऋतु की वही मेहनत रंग लाई और आज वह अपनी पहली सैलरी से करीब आठ गुना ज्यादा कमा रही हैं. ऋतु ने अपना यहीं एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की अपनी कहानी
इस पूरी घटना के बारे में ऋतु मौर्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया. उन्होंने लिखा कि उनकी पहली नौकरी एक स्टार्टअप में थी, लेकिन वहां उनका अनुभव काफी मुश्किल भरा रहा था. ऋतु के मुताबिक कंपनी के फाउंडर, जो आईआईटी से पढ़े हुए थे, उन्हें भरोसा दिलाया था कि शुरुआती दिनों में वह खुद उन्हें काम सिखाएंगे और हर कदम पर उन्हें गाइड करेंगे. लेकिन हुआ इसका उलटा.
उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली गाइडेंस
लेकिन जैसे ही ऋतु ने नौकरी ज्वाइन की तो वहां की स्थिति अलग ही निकली. ऋतु का कहना है कि उन्हें काम से जुड़ी कई चीजें समझ नहीं आ रही थीं, क्योंकि वह उस समय नए टूल्स और पोसेस ही सीख रही थीं.
उन्होंने कई बार फाउंडर से मदद मांगने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें बॉस से समय पर जवाब नहीं मिलता था. कई बार उनके मैसेज का जवाब घंटों बाद आता था. यहां तक की कॉल पर भी वह उन्हें चीजें नहीं समझाते थे. ऋतु ने अपने पोस्ट में लिखा कि नौकरी के सिर्फ दो दिन बाद ही उन्हें एहसास हो गया था कि जिस तरह के मार्गदर्शन की उम्मीद थी, वह उन्हें कंपनी की ओर से नहीं रहा है.
तीसरे दिन क्लाइंट के सामने फाउंडर ने कर दी बेइज्जती
ऋतु ने बताया कि तीसरे दिन एक मीटिंग के दौरान स्थिति और खराब हो गई. ऋतु के मुताबिक फाउंडर ने क्लाइंट के सामने ही उनके काम को गलत तरीके से क्रिटिसिजम कर दिया. उनके बॉस ने कहा कि तुमने काम सही तरीके से नहीं किया है और यह काम वह खुद एक घंटे में कर सकते थे. हम इस तरह आगे नहीं बढ़ सकते.
ऋतु के लिए यह बात और भी ज्यादा हैरान करने वाली थी क्योंकि एक दिन पहले उसी क्लाइंट ने उनसे पूछा था कि क्या वह इस प्रोजेक्ट में फुल-टाइम काम कर सकती हैं.
अचानक घटे इस घटना से ऋतु काफी टूट गईं. उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए बिल्कुल चुप हो गई थीं और कई दिनों तक रोती रहीं. इस घटना के बाद उन्हें खुद पर भी शक होने लगा था कि वह काम कर सकती हैं या नहीं.
हार नहीं मानी, खुद से शुरू की नई सीख
हालांकि उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को संभाला और फिर से शुरुआत करने का फैसला किया. ऋतु ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स के जरिए नई चीजें सीखना शुरू किया.
इसके अलावा उन्होंने अपने साथ काम करने वाले लोगों और दोस्तों से भी सलाह ली और जब तक काम पूरी तरह समझ नहीं आया, तब तक अपने मेंटर्स से सवाल पूछती रहीं.
एक साल बाद बदली जिंदगी
ऋतु ने अपनी सीखने की पूरी यात्रा को लिंक्डइन पर शेयर करना भी शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे फाउंडर से हुई, जिन्होंने उन्हें सही गाइडेंस दिया. करीब एक साल बाद ऋतु का कहना है कि उनकी मेहनत रंग लाई और अब वह पहले से आठ गुना ज्यादा सैलरी कमा रही हैं.
कई लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव
ऋतु की यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी लोगों को प्रेरित कर रही है. कई टेक प्रोफेशनल्स ने भी अपने शुरुआती करियर के ऐसे अनुभवों को शेयर किया है, जहां उन्हें सहीं गाइडेंस नहीं मिला या अचानक नौकरी से निकाल दिया गया.
ऋतु इंस्टाग्राम पर भी हैं. वह वहां भी अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. उनके इस वीडियो पर कुल 4,671 लाइक्स हैं और उनके कुल 6,657 फॉलोवर्स इंस्टाग्राम पर हैं. ऋतु की कहानी कई जवान लोगों के लिए प्रेरणा का सबक बनेगी. उनकी ये कहानी सिखाती है कि ब्रक करियर में आएंगे पर अपने स्किल्स से करियर का रीस्टार्ट बटन हमेशा तैयार रखना और कमबैक करने से पहले घबराना नहीं.
ये भी पढ़ें