Advertisement

वर्दी में सुरक्षा की जिम्मेदारी, परिवार संग कांवड़ियों की सेवा करने पहुंचे SSP, फल-पानी बांटकर जीता शिवभक्तों का दिल

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी SSP अपनी वर्दी की जिम्मेदारी निभाने के साथ शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए. खास बात यह रही कि SSP अकेले नहीं, बल्कि अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांवड़ मार्ग पर पहुंचे और श्रद्धालुओं की सेवा की.

Saharanpur
राहुल कुमार
  • सहारनपुर,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला. सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी SSP अपनी वर्दी की जिम्मेदारी निभाने के साथ शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए. खास बात यह रही कि SSP अकेले नहीं, बल्कि अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांवड़ मार्ग पर पहुंचे और श्रद्धालुओं की सेवा की.

परिवार के साथ कांवड़ मार्ग पर पहुंचे SSP
SSP अपनी पत्नी और बच्चों के साथ थाना जनकपुरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कांवड़ियों का स्वागत किया. इस दौरान शिवभक्तों को केले, फ्रूटी, शुद्ध पेयजल और दूसरी खाद्य सामग्री बांटी गई. SSP ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली.

श्रद्धालुओं ने की पुलिस की सराहना
कांवड़ मार्ग पर मौजूद श्रद्धालु SSP और उनके परिवार को अपने बीच देखकर काफी खुश नजर आए. परिवार के साथ पुलिस अधिकारी को कांवड़ियों की सेवा करते देख लोगों ने इस पहल की जमकर तारीफ की. SSP ने शिवभक्तों को फल, एनर्जी ड्रिंक और पानी वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की.

पुलिसकर्मियों को भी दिए सुरक्षा के निर्देश
सेवा के साथ SSP ने कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement