Advertisement

गन्ने का जूस पसंद है? भूलकर भी न पिएं ये लोग, वरना..

हर प्राकृतिक चीज हर किसी के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं. गन्ने के रस में मौजूद अधिक शुगर और साफ-सफाई की कमी कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर किन लोगों को  गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस?
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

गर्मियों के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाला ठंडा गन्ने का रस लोगों की पहली पसंद बन जाता है. इसकी मिठास, ताजगी और तुरंत ऊर्जा देने की क्षमता इसे खास बनाती है. आयुर्वेद में भी इसे शरीर को ठंडक देने वाला माना गया है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन हर प्राकृतिक चीज हर किसी के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं. गन्ने के रस में मौजूद अधिक शुगर और साफ-सफाई की कमी कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर किन लोगों को  गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए.

डायबिटीज के मरीज रहें सावधान
गन्ने के रस में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. एक गिलास में लगभग 40-50 ग्राम तक चीनी हो सकती है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है. इसलिए उन्हें इसे पीने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही सीमित मात्रा में लेना चाहिए.

वजन घटाने वालों के लिए नुकसानदायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गन्ने का रस सही विकल्प नहीं है. इसमें कैलोरी अधिक होती है और यह वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है. नियमित सेवन से मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है.

कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए जोखिम
सड़क किनारे मिलने वाला गन्ने का रस अक्सर साफ-सफाई के बिना तैयार किया जाता है. गंदे मशीन, पानी या बर्फ के कारण इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं. कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों में इससे संक्रमण, डायरिया या फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.

लिवर की समस्या में सोच-समझकर सेवन
हालांकि आयुर्वेद में इसे लिवर के लिए फायदेमंद बताया गया है, लेकिन आधुनिक चिकित्सा के अनुसार लिवर की गंभीर बीमारियों में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा शुगर लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालती है. इसलिए ऐसे मरीजों को डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

दांतों के लिए हानिकारक
गन्ने का रस मीठा और चिपचिपा होता है, जो दांतों पर चिपक जाता है. इससे कैविटी और मसूड़ों की समस्या बढ़ सकती है. पीने के बाद मुंह साफ करना जरूरी है.

पाचन समस्याओं में परेशानी बढ़ा सकता है
जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या आईबीएस की समस्या है, उनके लिए यह रस परेशानी बढ़ा सकता है. इसमें मौजूद शुगर पेट में जल्दी फर्मेंट होकर गैस और असहजता पैदा कर सकती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement