New Clothes
New Clothes
अक्सर लोग बाजार से नए कपड़े खरीदकर बिना धोए ही पहन लेते हैं. उन्हें लगता है कि नए कपड़े साफ होते हैं और इन्हें पहनने के बाद ही धोना चाहिए. लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. यह छोटी सी लापरवाही स्किन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है, जिनका कारण समझ पाना भी मुश्किल हो जाता है.
नए कपड़ों को बिना धोए पहनना एक आम लेकिन खतरनाक गलती है. उनका कहना है कि चाहे कपड़े अंडरगारमेंट्स हों या सामान्य पहनावे के, सभी को पहनने से पहले धोना जरूरी है. फैक्ट्री से लेकर दुकान तक पहुंचने में कपड़े कई हाथों से गुजरते हैं, जिससे उनमें गंदगी और बैक्टीरिया आ सकते हैं.
केमिकल्स और रंगों का खतरा
नए कपड़ों को आकर्षक बनाने के लिए उनमें अलग-अलग तरह के रंग और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इन केमिकल्स में एंटी-रिंकल या एंटी-बैक्टीरियल फिनिश भी शामिल होती है, जो स्किन के संपर्क में आने पर रिएक्शन कर सकती है. जब आप बिना धोए कपड़े पहनते हैं, तो ये केमिकल्स सीधे आपकी स्किन से चिपक जाते हैं और जलन या एलर्जी का कारण बन सकते हैं.
बैक्टीरिया और फंगस का बढ़ता जोखिम
कपड़े स्टोर और ट्रांसपोर्ट के दौरान कई जगहों से गुजरते हैं, जहां उन पर बैक्टीरिया लग सकते हैं. इसके अलावा, ट्रायल के दौरान भी कई लोग एक ही कपड़ा पहनते हैं, जिससे पसीना और नमी के कारण फंगस के स्पोर्स कपड़ों में रह सकते हैं. ऐसे कपड़े पहनने से स्किन पर दाद, खुजली, फोड़े-फुंसी और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
एलर्जी और सांस से जुड़ी परेशानियां
नए कपड़ों से निकलने वाली केमिकल गंध भी कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. इससे छींक आना, नाक बहना, सिरदर्द या अस्थमा जैसी एलर्जी ट्रिगर हो सकती है. खासकर संवेदनशील स्किन वाले लोगों को इससे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है.
पहनने से पहले धोना है जरूरी
इन सभी जोखिमों से बचने के लिए सबसे आसान उपाय है. नए कपड़ों को पहनने से पहले एक बार अच्छी तरह धो लेना. इससे कपड़ों में मौजूद केमिकल्स, धूल और बैक्टीरिया काफी हद तक साफ हो जाते हैं और आपकी स्किन सुरक्षित रहती है. छोटी-सी सावधानी अपनाकर आप बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं. इसलिए अगली बार जब भी नया कपड़ा खरीदें, उसे सीधे पहनने के बजाय पहले धोना जरूर याद रखें.