अहमदाबाद में इबोला को लेकर पूरी तैयारी, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड

गुजरात सरकार इबोला वायरल से लड़ने की तैयारी कर चुकी है. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इबोला वायरस को लेकर आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे 11 पैसेंजर्स को होम आइसोलेट किया गया है.

Ahmedabad Ebola Alert
अतुल तिवारी
  • अहमदाबाद,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

कांगो, युगांडा और साउथ सूडान में फैले इबोला मामलों के मद्देनजर गुजरात सरकार अलर्ट मोड में आ चुकी है. केंद्र सरकार की SOP का गुजरात में पालन शुरू कर दिया गया है. जिसके तहत बीते 3 दिनों में कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे 11 पैसेंजर्स को होम आइसोलेट किया गया है.

अस्पताल में सेफ किए गए बेड-
केंद्र सरकार की SOP को ध्यान में रखकर इबोला वायरस के शंकास्पद मरीजों के लिए अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में 32, अहमदाबाद की SVP हॉस्पिटल में 60 और सूरत की सिविल हॉस्पिटल में 10 आइसोलेटेड बेड अलग से सुरक्षित रखें गए हैं. बीते 3 दिनों में कांगो, युगांडा, साउथ सूडान से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे 11 पैसेंजर्स में अहमदाबाद के थलतेज के 10 और जोधपुर का 1 शख्स शामिल है. सभी 11 पैसेंजर्स में इबोला वायरस के ना लक्षण है, ना ही किसी इबोला वायरल से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में रहे हैं.

होम आइसोलेशन में रखे गए 11 पैसेंजर्स-
अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भाविन सोलंकी ने कहा कि गुजरात सरकार और अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन का स्वास्थ्य विभाग, अहमदाबाद एयरपोर्ट के साथ संकलन में रहकर काम कर रहा है. कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आनेवाले पैसेंजर्स का स्क्रीनिंग करके सभी को 21 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है. 

ऑफिसर ने बताया कि अगर किसी पैसेंजर में लक्षण मिले या किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में रहा होगा तो इस स्थिति में पैसेंजर को हॉस्पिटल में क्वारंटाइन किया जाएगा.

सतर्क है गुजरात सरकार-
बता दें कि कांगो, युगांडा और साउथ सूडान जैसे देशों में इबोला वायरस के केस मिलने के बाद गुजरात सरकार सतर्क है. जिसे लेकर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने गांधीनगर के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इबोला वायरस को ध्यान में रखकर योजन का आदेश दिया है. मंत्री प्रफुल पानसेरिया के आदेश पर इबोला वायरस से प्रभावित देशोंके पैसेंजर्स पर नजर रखी का रही है. अहमदाबाद इंटरनेशन एयरपोर्ट पर शाम 6 से सुबह 10 बजे तक आनेवाले कांगो, युगांडा और साउथ सुडान से आनेवाले सभी पैसेंजर्स की स्क्रीनिंग की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED