scorecardresearch

Summer Drinks: गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से रखना है ठंडा-ठंडा और कूल-कूल... तो जरूर पिएं ये ड्रिंक्स

Summer Cooling Tips: गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीने से शरीर अंदर से ठंडा-ठंडा और कूल-कूल रहेगा.

Summer Drinks Summer Drinks

इस समय देश के अधिकतर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. गर्मियों में शरीर में सूजन यानी इन्फ्लेमेशन की समस्या आम है. कई बार इसके संकेत बहुत हल्के होते हैं जैसे पेट फूलना, जल्दी थकान महसूस होना, स्किन ब्रेकआउट्स या पर्याप्त आराम के बाद भी सुस्ती रहना. लोग अक्सर इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में कुछ एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रिंक्स शरीर को राहत देने और बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पीने से शरीर अंदर से ठंडा-ठंडा और कूल-कूल रहेगा.

1. ब्लू मिंट रिफ्रेशर
आप शरीर के अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए ब्लू मिंट रिफ्रेशर का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू, पुदीना और बर्फ से बना यह ड्रिंक तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचाता है. आप स्ट्रॉबेरी और चेरी की गार्निश से प्रेजेंटेशन को खूबसूरत बना सकते हैं.

2. तरबूज का जूस
गर्मियों में तरबूज का जूस पी सकते हैं. तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. तरबूज का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और दिनभर फ्रेश महसूस होता है.

3. नारियल पानी
आप गर्मी के मौसम में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. यह गर्मी के मौसम का सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है. नारियल पानी में कई जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते. नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है. 

4. नींबू पानी
आप गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए नींबू पानी पी सकते हैं. नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ लू से बचाने में भी मदद करता है. सुबह नींबू पानी पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है.

5. छाछ
गर्मी के मौसम में छाछ पीना सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है. छाछ पेट को ठंडा रखने के साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है. 

6. हल्दी और काली मिर्च की चाय
आप गर्मी के मौसम में हल्दी और काली मिर्च की चाय पी सकते हैं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करने में मददगार माना जाता है. एक कप पानी में हल्दी, अदरक और चुटकीभर काली मिर्च डालकर उबालें. चाहें तो इसमें शहद या थोड़ा दूध मिला सकते हैं.

7. अदरक और नींबू पानी
गर्मी के मौसम में अदरक और नींबू पानी का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. अदरक आपके पाचन को ठीक रखता है और नींबू विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है. पानी में अदरक उबालकर उसमें नींबू का रस मिलाएं. ठंडा करके पीएं. यह आपको लू से भी बचाएगा.