Advertisement

Benefits of Eating Amla: दिल-दिमाग दोनों को ठीक रखती है यह एक चीज, बुढ़ापे तक जवान रहना है तो रोज 1 जरूर खाएं

आंवला को चिर योवन देने वाला फल कहा जाता है. आंवला खाने से आप लंबे समय तक जवान बने रह सकते हैं. आंवला बाल, त्वचा से लेकर आंख तक के लिए बेहतरीन होता है. ये सारी चीजें कमजोर होने से बुढ़ापा जल्दी दिखने लगता है. बड़े, बुजुर्ग और युवा सभी आयु वर्ग के लोगों को आंवला खाना चाहिए.

Benefits of Eating Amla
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

हर किसी की चाहत सुंदर और यंग दिखने की होती है. आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी और गलत खान-पान के चलते कम उम्र में ही लोग ज्यादा उम्र के दिखने लगते हैं. बाल झड़ने लगते हैं. चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं. आंखों से कम दिखाई देने लगती है. यदि आप बुढ़ापे तक जवान रहना चाह रहे हैं तो हम एक ऐसी चीज बता रहे हैं, जिसे आप रोजाना खा सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं आंवले की.

आंवला को चिर योवन देने वाला फल कहा जाता है. आंवला खाने से आप लंबे समय तक जवान बने रह सकते हैं. आंवला बाल, त्वचा से लेकर आंख तक के लिए बेहतरीन होता है. ये सारी चीजें कमजोर होने से बुढ़ापा जल्दी दिखने लगता है. ऐसे में 50 की उम्र में 25 जैसा दिखने के लिए रोजाना आंवला का सेवन जरूर करें. बड़े, बुजुर्ग और युवा सभी आयु वर्ग के लोगों को आंवला खाना चाहिए. 

आंवला में पाए जाते हैं ढेर सारे पोषक तत्व
आंवला को आयुर्वेद में सबसे अच्छा दावा माना जाता है. आंवला में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आंवला में पाए जाने वाले फ्लेवोनोल्स, पॉलीफेनोल, एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर और दिमाग को स्वस्थ्य रखते हैं. आंवला में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1 और विटामिन ई पाया जाता है. आंवला में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है. यदि आप रोज 100 ग्राम ताजा आंवला खाते हैं तो इससे 20 संतरे के बराबर विटामिन सी मिलता है. 

आंवला हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी 
आंवाल में ढेर सारे पोषक तत्व होने के कारण इसे खाने पर शरीर को काफी लाभ मिलता है. आंवला खाने से पाचन तंत्र सही रहता है. आंवला खाने से याददाश्त बढ़ता है. आंवला पुरानी बीमारियों के खतरों के जोखिम को कम करता है. आंवला खाने से दिल की बीमारी नहीं होती है. आंवाला खाने से डायबिटीज और कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है. आंवला में पाए जाने वाले विटामिन सी त्वचा और दांतों के लिए फायदेमंद होता है.

आयुर्वेद में कफ, वात और पित्त तीनों ही रोगों के निदान के लिए आंवला लाभदायक माना जाता है. आंवला खाने से हमारे शरीर में कमजोरी हो या खून की कमी दूर हो जाती है. आंवला त्वचा संबंधी बीमारी को भी दूर कर देता है. आंवला कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी बहुत करगार साबित होता है. आयुर्वेद में कैंसर से पीड़ितों को आंवला खाने की सलाह दी जाती है.

इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन 
उम्र के असर को कम करने के लिए आप अनार खा सकते हैं. अनार खाने से त्वचा को चमकदार बनी रहती है. हरी पत्तेदार सब्जियां खाकर आप त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत और जवान रख सकते हैं. डार्क चॉकलेट भी सुंदरता बढ़ाते हैं. इसमें फ्लेवनॉल्स होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है. डार्क चॉकलेट खाने से त्वचा लंबे समय तक जवां रह सकता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement