Side effects of wood apple juice: गर्मियों में बेल का शरबत पीने वाले सावधान! अनजाने में की गई ये 1 छोटी गलती सीधे पहुंचा सकती है अस्पताल

गर्मियों में बेल का शरबत घर-घर में पीने जाने वाला जूस है. हम बड़े शौक से इस ड्रिंक को पीते हैं, बिना जाने कि ये शरीर पर नुकसान पहुंचा रही है या नहीं. आज हम आपको इसके फायदे तो बताएंगे ही साथ ही बेल के शरबत के नुकसान से भी अवगत करवाएंगे. आप हैरान हो जाएंगे जान कि किस तरह से ये आपके हेल्थ के लिए नुकसानदेह है.

Side effects of wood apple juice
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही बेल का शरबत लोगों की पहली पसंद बन जाता है. सड़क किनारे ठेलों से लेकर घरों तक, बेल का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खूब पिया जाता है. आयुर्वेद में भी बेल को बेहद गुणकारी फल माना गया है. इसमें फाइबर, विटामिन-सी, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं. अगर गर्मियों में आप भी बेल का शरबत पीना पसंद करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. दरअसल सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाने वाली यह ड्रिंक हर व्यक्ति के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को बेल का शरबत नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए कुछ लोगों को इस शरबत का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए.

गर्मियों में लोग क्यों पीते हैं बेल का शरबत?
बेल की तासीर ठंडी मानी जाती है. यही वजह है कि भीषण गर्मी में लोग इसे शरीर को ठंडा रखने के लिए पीते हैं. तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो, ऐसे में बेल का शरबत शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर पहुंचा सकती है. इसके अलावा बेल में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट को आराम पहुंचाते हैं और गर्मी के मौसम में होने वाली कई पाचन संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने में सहायक माने जाते हैं.

पहले समझते हैं बेल का शरबत पीने के फायदे
बेल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है और शरीर को जरूरी पोषण भी देता है.

बेल में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. यही कारण है कि गर्मियों में इसे एक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है.

इन लोगों को भूल से भी नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत

कब्ज की समस्या वाले लोग रहें सावधान
आमतौर पर बेल को पेट के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से गंभीर कब्ज की समस्या है, उन्हें इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में बेल का सेवन कुछ लोगों में पेट भारी होने, गैस बनने और मल त्याग में कठिनाई जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. ऐसे लोगों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.

डायबिटीज मरीजों को बरतनी चाहिए सावधानी
मधुमेह के मरीजों को बाजार में मिलने वाले बेल के शरबत से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. कई दुकानों पर तैयार होने वाले शरबत में अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. यदि डायबिटीज के मरीज बेल का शरबत पीना चाहते हैं, तो बिना चीनी वाला या डॉक्टर की सलाह के अनुसार तैयार किया गया शरबत पी सकते हैं.

लो ब्लड शुगर वालों के लिए भी जरूरी है सतर्कता
जिन लोगों का ब्लड शुगर सामान्य से कम रहता है, उन्हें भी बेल का शरबत सीमित मात्रा में पीना चाहिए. कुछ मामलों में यह शरीर के शुगर स्तर को प्रभावित करता है, जिससे मरीजों को कमजोरी, थकान या चक्कर आने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. अगर पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है या नियमित दवाइयां चल रही हैं, तो बेल का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा.

इतनी मात्रा में पीना होता है हेल्दी
किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसा ही बेल के शरबत के साथ भी है, जिसे संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए. घर पर ताजा बेल से तैयार किया गया शरबत ठेसे पर मिलने वाले जूस से कई गुणा ज्यादा हेल्दी और हाइजीनिक हो सकता है, जिससे इसके लाभ कई गुणा बढ़ जाते हैं. हालांकि अगर आप कोई बड़ी समस्या से परेशान हैं तो सीमित मात्रा में इसका सेवन करें. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED