Kidney Damage Symptoms
Kidney Damage Symptoms
किडनी हमारी बॉडी का सबसे अहम हिस्सा है. ये ब्लड को साफ करने का काम करता है. सेहतमंद रहने के लिए किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है. अगर किडनी ठीक से काम नहीं करेगी तो कई दिक्कतें आ सकती हैं. खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ता है. कई बार किडनी डैमेज होने लगती है. लेकिन इसका पता नहीं चलता है. हालांकि किडनी डैमेज होने का संकेत बॉडी पहले ही देने लगती है. लेकिन उन संकतों को हम समझने में नाकाम रहते हैं. किडनी डैमेज होने के कुछ लक्षण रात को दिखाई देते हैं. अगर रात में ये लक्षण दिखते हैं तो समझ लीजिए कि किडनी डैमेज हो रही है. चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं.
बार-बार पेशान आना-
अगर रात को सोते समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठ जाते हैं और वॉशरूम भागते हैं तो समझ लीजिए कि किडनी में दिक्कत है. ये किडनी डैमेज होने का एक लक्षण है. जिसकी किडनी खराब होती है, उनको बार-बार पेशाब करना पड़ता है. इस हालात में फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और इस दिक्कत को दूर करना चाहिए.
पैरों में सूजन-
कई बार ऐसा होता है कि रात में सोते समय पैरों में सूजन आने लगती है. अगर ऐसा होता है कि इसको हलके में नहीं लेना चाहिए. ये किडनी डैमेज होने का संकेत है. कई लोगों के साथ ऐसे होता हैं कि जब वो सुबह सोकर जगते हैं तो उनके पैरों में सूजन रहती है. ऐसे लोगों को तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
सांस फूलना-
अगर रात में सोत समय अचानक नींद खुल जाती है और सांस फूलने लगती है तो सतर्क हो जाएं. आपकी की किडनी डैमेज हो सकती है. जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है तो सांस फूलने की समस्या आती है. ऐसे लोगों को डॉक्टर से फौरन सलाह लेनी चाहिए.
प्यास लगना-
कई लोगों को रात में बार-बार प्यास लगती है. प्यास लगने की वजह से बार-बार उनकी नींद खुल जाती है. अगर ऐसा बार-बार होता है तो सतर्क होने की जरूरत है. कई बार जब किडनी खराब होती है तो बॉडी में पानी की कमी हो जाती है. अगर रात में बार-बार प्यास लगती है और ये सिलसिला कई दिनों तक चलता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
खुजली और रैशेज-
किडनी डैमेज होने पर बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं. इसकी वजह से स्किन में खुजली और जलन होने लगती है. कई बार छोटे-छोटे दाने भी निकलने लगते हैं. अगर ऐसा हो रहा है कि ये किडनी डैमेज का संकेत है. इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं तो बड़ी दिक्कत को दावत दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: