Empty Stomach Health Tips
Empty Stomach Health Tips
सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. इसके साथ ही सही समय पर खानपान भी जरूरी है. इसके साथ ही ये भी जानना जरूरी है कि किस समय क्या नहीं खाना चाहिए? किस समय क्या खाने से सेहत को नुकसान होता है? कई बार गलत समय पर अच्छी चीजें खाने से भी दिक्कत आ जाती है. पेट दर्द होने लगता है. पाचन ठीक से नहीं हो पाता. ऐसे में सही समय पर सही चीजें खाना चाहिए और किस समय क्या नहीं खाना चाहिए, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?
दूध और केला-
कई लोगों को दूध और केला खाने का शौक होता है और उसे बड़े चाव से खाते भी हैं. लेकिन इसके खाने का समय सही होना चाहिए. सुबह में खाली पेट दूध और केला भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसलिए ऐसी चीजों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए.
कच्ची सब्जियां-
कई बार कच्ची सब्जियां खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन गलस समय पर इसके सेवन से दिक्कतें आ जाती हैं. सुबह में खाली पेट में कभी भी कच्ची सब्जियां नहीं खानी चाहिए. इसका बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. सब्जियों में मौजूद फाइबर खाली पेट कब्ज की समस्या पैदा करता है. इसलिए कच्ची सब्जियों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए.
खट्टे फल-
कई लोग खट्टे फल खाने के शौकीन होते हैं. कई बार वे सुबह-सुबह खाली पेट ही खट्टे फल खाने लगते हैं. लेकिन ये सेहत के लिए ठीक नहीं है. अंगूर, आंवला, संतरा जैसे खट्टे फलों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इसकी वजह से पेट में एसिड बनने लगता है. जिससे दर्द और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है.
शकरकंद एक जड़ वाली सब्जी है. ये आलू की तरह जमीन के अंदर उगती है. कई लोगों को ये काफी पसंद आती है. लेकिन खाली पेट इसे खाने की सलाह नहीं दी जाती है. इसमें टैनीन और पैक्टीन होता है. अगर आप खाली पेट इसे खाते हैं तो इससे गैस्ट्रिक और एसिड की समस्या हो सकती है. इससे सीने में जलन भी हो सकती है.
कॉफी या चाय-
भारत में ज्यादातर लोग कॉफी या चाय का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करते हैं. लेकिन ये जान लीजिए कि चाय खाली पेट पीना सेहत के लिए बहुत ही खराब है. बॉडी पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. खाली पेट इसको पीने से गैस की समस्या होने लगती है.
चॉकलेट-
सुबह में खाली पेट शुगर वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए. अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन है तो इस बात का ध्यान रखना होगा. खाली पेट शुगर वाली चीजें खाने से लीवर पर इसका असर पड़ता है. इसलिए सुबह में इसके सेवन से परहेज करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: