गर्मी का मौसम लगभग आ ही गया है. ऐसे में लोगों ने गर्मी से राहत के लिए उपाय करने शुरू कर दिए हैं. बॉडी को गर्मी से राहत दिलाने में छाछ अहम भूमिका निभाता है. छाछ पीना न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि यह पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है. छाछ में सही मसाले डालने से इसका स्वाद और स्वास्थ्य लाभ दोनों बढ़ जाते हैं. चलिए आपको एक खास छाछ मसाला के बारे में बताते हैं. जिसका इस्तेमाल आप छाछ में कर सकते हैं और बॉडी को ठंडक पहुंचा सकते हैं.
खास छाछ मसाला बनाने के लिए क्या चाहिए?
गर्मी के मौसम में छाछ का महत्व बढ़ जाता है. छाछ में अगर मसाल मिला हो तो स्वाद भी खास हो जाता है. चलिए आपको खास छाछ मसाल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सामानों के बारे में बताते हैं.
कैसे बनाएं मसाला?
सभी चीजों को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें, ताकि उनकी नमी निकल जाए और खुशबू बढ़ जाए. इसके बाद चीजों को ठंडा करके मिक्सी में डालें और स्मूथ पाउडर बना लें. इस मसाले को कांच के कंटेनर में स्टोर करें. यह मसाला 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे बनाएं छाछ?
छाछ बनाने के लिए एक गिलास के हिसाब से 3 चम्मच दही, 3 से 4 आइस क्यूब, एक गिलास पानी और आधा चम्मच मसाला लें. इसे मिक्सी में अच्छे से मिलाएं. छाछ को पतला या गाढ़ा अपनी पसंद के अनुसार बनाया जा सकता है. गार्निश के लिए थोड़ा मसाला ऊपर से छिड़कें.
इस मसाले में इस्तेमाल की गई सामग्री जैसे जीरा, सौंफ, करी पत्ता और काली मिर्च शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन शक्ति को भी बढ़ाती है. यह मसाला काफी उपयोगी है. छाछ का परफेक्ट मसाला गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने का एक बेहतरीन उपाय है. इसे घर पर बनाना आसान है और यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.
ये भी पढ़ें: