Drumstick flower pakoda recipe
Drumstick flower pakoda recipe
मोरिंगा एक सेहतमंद सब्जी है. इसे सहजन भी कहते हैं. मोरिंगा का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. सहजन की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन सहजन के फूलों से बने पकोड़े शायद ही खाए होंगे. मोरिंगा के फूलों के पकौड़े काफी स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं. सहजन के फूलों से बने कुरकुरे पकोड़े एक अनोखी और हेल्दी रेसिपी है, जो आपके चाय के समय को खास बना सकती है. इस रेसिपी को आसानी से बनाने का तरीका बताते हैं.
मोरिंगा के फूलों के पकौड़े बनाने के लिए सामान-
मोरिंगा के फूलों के पकौड़े काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. चलिए इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में बताते हैं.
कैसे करें तैयारी?
इस रेसिपी के लिए मुख्य सामग्री सहजन के फूल हैं. हम पकौड़े बनाने के लिए 100 ग्राम सहजन के फूल लेते हैं. इसे पानी से धोकर छलनी में रखकर अच्छी तरह से सूखा लेते हैं. इसके बाद, बेसन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, अजवायन, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला जैसी चीजें मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. घोल को ज्यादा पतला नहीं रखना चाहिए, ताकि पकोड़े तेल कम सोखें और कुरकुरे बनें.
कैसे बनाएं पकौड़े?
मोरिंगा के फूलों के पकौड़े बनाने के लिए कुछ जरूरी स्टेप फॉलो करना होगा. चलिए उसके बारे में बताते हैं.
परोसने का तरीका-
सहजन के फूलों से बने ये पकोड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. इन्हें गरमा-गरम चाय या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसा जा सकता है. इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए. सहजन के फूलों से बने कुरकुरे पकोड़े एक नई और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो हेल्दी और टेस्टी स्नैक के रूप में परफेक्ट है.
ये भी पढ़ें: